बेटे तैमूर अली खान को ट्रोल किए जाने पर मां करीना ने दिया करारा जवाब

taimur ali khan(तैमूर अली खान)

अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड है। अक्सर ही तैमूर अली खान के क्यूटनेस के चर्चे पूरे बीटाउन में प्रचलित रहते हैं। बड़े बड़े अभिनेता भी तैमूर अली खान के साथ एक फोटो खिंचवा ने के लिए बेकरार रहते हैं। उन्हीं में से कुछ लोग भी हैं जो तैमूर अली खान को ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते लेकिन, जब तैमूर की मां अभिनेत्री करीना कपूर खान हैं उनके साथ तो कोई उनके बच्चे को कैसे कुछ कह सकता है।

taimur ali khan

यूं तो अभिनेत्री करीना कपूर खान अपने बेटे तैमूर अली खान के इतने ज्यादा अटेंशन आने से परेशान रहती हैं। तो वही दूसरी ओर, वह खुश भी रहती हैं कि 2 साल के तैमूर अली खान की इतनी ज्यादा फैन फॉलोइंग अभी से बढ़ गई है। हाल ही में अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक चाट शो के दौरान इन सब कमेंट का करारा जवाब दिया। दरअसल, एक यूजर में ट्विटर पर तैमूर अली खान के खिलाफ एक गलत ट्वीट किया था। उसने लिखा था कि, ‘तैमूर भूखा मर रहा है!’। इस बात का पलटवार करते हुए अभिनेत्री करीना कपूर खान ने कहा कि “वह भूखा नहीं मर रहा बल्कि, खा खा के मोटा होता जा रहा है।”अपने बेटे के खिलाफ इस तरह के कमेंट पर अभिनेत्री करीना कपूर खान ने अपनी आवाज भी जाहिर करते हुए कहा कि “लोगों को सिलेब्स की फीलिंग्स की जरा भी परवाह नहीं जैसे कि उनकी कोई फीलिंग्स ही नहीं होती।”

आपको बता दें कि, शुक्रवार को अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ़ अली ख़ान के बेटे तैमूर अली खान के स्कूल के एनवल फंक्शन में देखा गया। इस मौके पर अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर हमेशा की तरह काफी स्टाइलिश अंदाज में लग रहें थे। वहीं, तैमूर भी पीले रंग की पैंट और ब्लैक टी-शर्टी और स्पाइकी हेयर स्टाइल में हमेशा की तरह शानदार नजर आ रहें थे।

 

एंटरटेनमेंट से जुडी और भी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर

 

Summary
बेटे तैमूर अली खान को ट्रोल किए जाने पर मां करीना ने दिया करारा जवाब
Article Name
बेटे तैमूर अली खान को ट्रोल किए जाने पर मां करीना ने दिया करारा जवाब
Description
अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान सबसे पॉपुलर स्टार किड है। अक्सर ही तैमूर अली खान के क्यूटनेस के चर्चे पूरे...
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Saumya Chitranshi

Former Desk Web Journalist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Aaj ka Reporter Former VO Artist - Cultural Department, Government of Uttar Pradesh for Kumbh-2019

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER