कंगना राणावत का खुलासा “मुझे बिना कपड़ों के फोटो शूट करने को कहा गया था”

कंगना राणावत

बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के और अपने दम पर अपने अभिनय के जोर से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री कंगना राणावत ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है। कंगना राणावत बॉलीवुड की सबसे तेज तर्रार अभिनेत्रियों में गिनी जाने लगी हैं। जिसका कारण उनकी खुद की मेहनत और हर मामले पर बेबाकी से रखी गई उनकी राय है। वह कभी किसी के दबाव में काम नहीं करती हैं। मगर उन्हें भी बॉलीवुड में आने के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा और कई तरह के मानसिक दबाव सहने पड़े। हाल ही में कंगना राणावत ने खुलासा किया कि उन्हें एक फिल्म मिली थी, जिसमें उन्हें बिना कपड़ों के फोटो शूट करने को कहा गया था।

कंगना राणावत ने आगे खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें उनकी बॉलीवुड की पहली फिल्म गैंगस्टर ऑफर होने से पहले सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके पहलाज निहलानी ने एक फिल्म ऑफर की थी। जिसमें उन्हें बिना कपड़ों के फोटो शूट करना था। पहलाज निहलानी की इस फिल्म का नाम आई लव यू बॉस। यह फिल्म एक सॉफ्ट पोर्न फिल्म थी। जिसने कंगना राणावत को एक ऐसी युवा लड़की का किरदार निभाना था जो अपने उम्रदराज बॉस के साथ कामुक होती है। मगर कंगना ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया था।

इस फिल्म के लिए मना करने के बाद ही कंगना को अनुराग बस की फिल्म गैंगस्टर ऑफर हुई थी। जिसमें कंगना ने काम किया था। कंगना की मानें तो जल्दी ही वह अपनी आने वाली फिल्म मेंटल में नजर आएंगी। इसके बाद वह जयललिता की बायोपिक में काम करने की तैयारी शुरु करने वाली हैं। उन्हें जयललिता का किरदार निभाने का ऑफर मिला है। हाल ही में कंगना राणावत की फिल्म मणिकर्णिका रिलीज हुई है। जिसमें उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाया था जो कि दर्शकों को खूब पसंद आया और यह फिल्म भी बॉलीवुड पर अच्छी कमाई कर पाई है।

 

Summary
कंगना राणावत का खुलासा "मुझे बिना कपड़ों के फोटो शूट करने को कहा गया था"
Article Name
कंगना राणावत का खुलासा "मुझे बिना कपड़ों के फोटो शूट करने को कहा गया था"
Description
बॉलीवुड में बिना किसी गॉडफादर के और अपने दम पर अपने अभिनय के जोर से बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने वाली अभिनेत्री कंगना राणावत ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER