कंगना रनौत बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा सेल्फ डिपेंडेंट एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उनके फॉलोअर्स की कमी नहीं हैं। हर जगह सिर्फ अपनी ही मेहनत और कामयाबी की वजह से सफल होती जा रही हैं। इस लिस्ट में आगे की आने वाली नई फिल्म थलाईवी के लिए कंगना अपने नए लुक को पाने के लिए अमेरिका रवाना हो चुकी हैं।
See this Instagram photo by @team_kangana_ranaut: https://www.instagram.com/p/B2ijHy8lEn9/?utm_source=ig_web_options_share_sheet
कंगना रनौत की क्वीन हो या हो मनीकर्णिका वह अपनी हर फिल्म में अपना 100% देती हैं और अपने लुक से दर्शकों को लुभा लेती हैं। कंगना रनौत की आने वाली फिल्म थलाईवी में कंगना तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित फिल्म में जयललिता का रोल निभाने जा रही हैं।
पहले तो तमिलनाडु में थलाइवा के नाम से रजनीकांत बहुत ही मशहूर रहे हैं। लेकिन अब कंगना रनौत की फिल्म के जरिए कंगना अपनी अखिल भारतीय प्रशंसक संख्या को बढ़ाने की कोशिश में हैं।
दलिया खाने के फायदे जान, इसे हर रोज खाएं बिना नहीं रह पाएंगे आप
कंगना रनौत की आने वाली फिल्में लगातार लाइनों में लगी हुई हैं। चाहे वह पंगा हो, धाकड़ हो या हो थलाईवी, लेकिन कंगना थलाईवी के लिए सबसे ज़्यादा एक्साइटेड दिखाई दे रही हैं। इसके लिए कंगना अपना 100% देने की तैयारी में हैं।
कंगना कहती हैं – “मेरे ख्याल से जयललिता के किरदार को पर्दे पर निभाना बेहतरीन एहसास होगा। पहली बार मैं अपने रूप को इतना परिवर्तित करने जा रही हूं और यह पहली बार होगा जब मुझे स्क्रीन पर अपना चेहरा नहीं दिखेगा। इसके अलावा जो लोग कनेक्ट करेंगे, वह मेरे चेहरे से कनेक्ट नहीं कर पाएंगे। मेरे लिए या बहुत अच्छी और बड़ी बात होगी। यह मेरा मानना है कि कलाकार के रूप में मुझे बहुत निस्वार्थ होना चाहिए।”
IIFA 2019 में चर्चित आलिया भट्ट बरसी बॉडीगॉर्ड पर, हुई ट्रोल
इस फिल्म की शूटिंग काफी वजह से रुकी नजर आ रही थी कि पैसों की कमी के चलते फिल्म की शूटिंग नहीं हो पा रही है।लेकिन कंगना की ऑफिस से गुरुवार को ही फिल्म थलाईवी के निर्माता विष्णु इंदूरी ने कहा कि -‘फिल्म की शूटिंग से पहले की तैयारियां पूरी रफ्तार से चल रही है और उनकी टीम इन दिनों मैसूर में फिल्म की लोकेशन फाइनल करने में जुटी है। लगभग यह माना जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मैसूर में ही होगी।
Most Talked About Celebrity Engagement Rings
इस फिल्म की शूटिंग दिपावली के बाद किसी भी समय शुरू होने की पूरी गुंजाइश है। इस बात का बयान खुद इंदूरीने दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंगना रनौत और फिल्म की टीम जल्द ही हॉलीवुड जाने वाली है। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि कंगना इस फिल्म में अपने चार अलग-अलग लुक में नजर आएंगी।
प्रोड्यूसर ने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ”फिल्म में कंगना का चार लुक होगा, जिसमें उन्हें अलग-अलग उम्र में दिखाया जाएगा। कंगना के मेकओवर के लिए हमने हॉलीवुड मेकअप आर्टिस्ट जेसन कोलिंस को हायर किया है।” जेसन कोलिंस ने हॉलीवुड फिल्म कैप्टन मार्वल, हंगर गेम्स और ब्लेड रनर जैसी फिल्मों में प्रोस्थेटिक्स का काम किया है।
आपको बता दें कि यह फिल्म कई भाषाओं में रिलीज होगी- तमिल, तेलुगु और हिंदी। एक इंटरव्यू के दौरान कंगना ने बताया कि ‘मणिकर्णिका’ एक पीरियड ड्रामा फिल्म थी। उसके लिए उन्होंने तलवार चलाने की ट्रेनिंग ली थी। लेकिन धाकड़ एक आधुनिक फिल्म है।

