बॉलीवुड में इस समय भूल भुलैया 2 को लोग खूब पसंद कर रहे है। जहां इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने बढ़िये रोल किया है। जहां भूल भुलैया इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। वही कंगना रनौत की ‘धाकड़’ इस समय धम्म से औंधे मुंह गिर गई है। जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म धाकड़ ने पहले दिन 1.20 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था और दूसरे दिन कमाई घट गई। वहीं, कंगना रनौत की एक्शन स्पाई फिल्म से उन्हें और उनके फैंस को काफी उम्मीदें थीं, पर अब लगता है कंगना ने भी हार मान ली है।
कंगना ने दी बधाई
जहां कंगना ने कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को बढ़िया प्रदर्शन के लिए बधाई दी है। बता दें कि कंगना रनोट काफी से समय से ‘धाकड़’ के प्रमोशन में जी जान से लगी हुई थीं। जहां यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई। पहले दिन धाकड़ का कलेक्शन उम्मीद से बहुत कम 1.20 करोड़ रहा।
खास बात
तो दूसरे दिन में भी इसमें कुछ खास सुधार नहीं आया बल्कि फिल्म और नीचे आ गई। हालांकि, सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर कोई खास बज नहीं दिख रहा है। जिससे ये कहना गलत नहीं होगा कि बॉक्स ऑफिस पर रविवार का दिन भी कंगना के लिए निराशाजनक होगा।
शनिवार के दिन हुआ इतने करोड़ रूपये का बिजनेस
दरअसल, फिल्म ‘धाकड़’ के शनिवार के दिन की कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 1.05 करोड़ का बिजनेस किया। जहां दो दिन में सिर्फ 2.25 करोड़ कमाकर ये फिल्म इस साल की सुपर फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो सकती है। अगर बजट देखें तो धाकड़ 80 करोड़ के आसपास बनी है।
भूल भुलैया ने कमाएं इतने रूपये
जानकारी के अनुसार इसमें कंगना ने 20 करोड़ की फीस भी चार्ज की है। फिल्म दो दिनों में अपनी हीरोइन की फीस भी नहीं निकाल पाई है। बता दें कि कार्तिक की इस फिल्म ने दूसरे दिन 16 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। इस साल बॉक्स बॉक्स पर सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्म शामिल हो गई है।