शहीदों के लिए न्याय की प्रतीक्षा करते देश वासियों को आज सुबह शांति मिली

पुलवामा

पुलवामा के शहीदों के लिए न्याय की प्रतीक्षा करते देश वासियों को आज सुबह शांति मिली जब उन्हें पता चला कि सुबह ३: ३० बजे भारतीय वायु सेना ने पुलवामा के शहीदों के लिए जिम्मेदार जैश -ए-मोहम्मद संगठन के पाकिस्तान के कब्ज़े वाले कश्मीर में स्थित ठिकानो को तहस नहस कर दिया है l भारतीय वायुसेना के १२ मिराज २००० लड़ाकू विमानों के  दस्ते ने पीओके में घुस कर १००० किलो के बमों के जरिये आतंकी लॉंचपैडों ज़मींदोज़ दिया l

पाकिस्तानी एजेंसियों ने पहले तो हमले को पिछली सर्जिकल स्ट्राइक की तरह नकार दिया लेकिन कुछ घंटों बाद जब उन्हें लगा की दुनिया उनकी बातों पे यक़ीन नहीं करेगी तो उन्होंने एक नया झूठ गढ़ लिया l इस बार अपने मुल्क की जनता को दिलासा देने के लिए पाकिस्तानी एजेंसियां ये हल्ला मचाने लगी कि भारतीय वायुसेना पीओके में घुसी ज़रूर थी लेकिन पाकिस्तानी  वायुसेना ने उन्हें डरा के वापस भगा दिया l पाकिस्तान के इस झूठ का कारण है l सूत्रों के हवाले जो आयी है अनुसार पाकिस्तान के एफ-१६ लड़ाकू विमानो ने उड़ान जरूर भरी थी लेकिन भारतीय वायुसेना दस्ते के आकार को देख कर उनके हाथ पांव फूल गए और उन्होंने ने वापसी में ही भलाई समझी l नतीजतन भारतीय वायु सेना ने पीओके स्थित लॉन्चपैडों को गंभीर क्षति हुई l

इस पूरी घटना से जहाँ एक तरफ देश भर में गर्व का माहौल है और पुलवामा शहीदों  को सुकून मिला है वहीँ देश में पाकिस्तान प्रेमी एक धड़ा है जिसके सीने पर सांप लोट गए   हैं l ये धड़ा पिछली सर्जिकल स्ट्राइक की तरह इस बार अभी सबूत तो नहीं मांग रहा लेकिन पुलवामा हमले के बाद  के महौल में जहाँ ये हमले को राजनितिक माहौल देने के सुप्रीम कोर्ट चले गए , विभिन्न मंचों से आतंकी हमले टाइमिंग पर सवाल उठा राजनीती कर  रहे थे तथा जिस तरह ये पाकिस्तान प्रेम को शांति प्रेम में ढांक के हर हाल में वार्ता की बात रहे थे उसको मद्देनज़र रखते हुए आश्चर्य नहीं होगा यदि आने वाले  दो तीन दिनों में ये भारत सरकार, भारतीय वायुसेना तथा संपूर्ण भारतीय जनमानस को रक्त पिपासु ,हिंसक तथा फासीवादी घोषित कर दे l

वर्तमान पारी दृश्य में देश के लिए अनिवार्य हो गया है की वो इन शातिर तबको से सजग रहे  और इनकी हर राष्ट्र विरोधी गतिविधि का जनतांत्रिक तरीके से निंदा और विरोध करता रहे l शहीदों के प्रति ये जवाबदेही हम सब की बनती है l

Aman Srivastava

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER