दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के साथ मनाया जन्मदिन- तस्वीरें देखें

दीपिका कक्कड़ ने शोएब

वैसे तो हम सब दीपिका कक्कर को उनके शो ससुराल सिमर की की वजह से जानते ही थे मगर दीपिका कक्कर ने जब रियलिटी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया और बाद में विजेता घोषित की गईं, तब अभिनेत्री की लोकप्रियता काफी ऊंचाइयों पर पहुंच गई थी, ज़्यादातर लोग उन्हें पहचानने लगे थे। इस खूबसूरत अभिनेत्री ने शोएब इब्राहिम से शादी की है, जो कि ससुराल सिमर का पूर्व सह-अभिनेता हैं। ये जोड़ी दो वर्तमान में टेलीविजन उद्योग के सबसे आराध्य जोड़ों में से एक हैं। हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के अपना जन्मदिन मनाया, जिसके बाद शोएब ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी डाली।

आइये देखते हैं इस लव बर्ड्स की कुछ प्यारी तस्वीरें।

दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के साथ ऐसे मनाया बर्थडे

आज ही के दिन दीपिका कक्कड़ का जन्मदिन होता है और शोएब इब्राहिम ने उनके लिए इसे खास बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। शोएब ने अपनी पत्नी के जन्मदिन के जश्न की खास पल भी सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। दीपिका हमेशा अपने परिवार के साथ ही नज़र आती हैं, लेकिन इस बार काम की वजह से समय न मिलने पर पति शोएब इब्राहिम ने उनका जन्मदिन अलग तरीके से अकेले ही मनाया।

दीपिका कक्कड़ ने शोएब

दीपिका कक्कड़ ने शोएब

दीपिका अपने जन्मदिन की पिक्स में एक़दाम कमाल की लग रही हैं, उन्होंने अपने छोटे से बर्थडे सेलिब्रेशन पे एक लैवेंडर रंग का टॉप पहन रखा है जो मैचिंग डेनिम्स के साथ बहुत ही बढ़िया लग रहा है। दूसरी ओर शोएब ने काले रंग की टी-शर्ट और मैचिंग डेनिम्स पहनी थी। तस्वीरे खिंचवाने से लेकर दोनों हर वक़्त साथ थे, और दोनों ही बहुत सुपर क्यूट लग रहे थे।

दीपिका कक्कड़ ने शोएब

दीपिका कक्कड़ ने शोएब

दीपिका वर्तमान में करण वी ग्रोवर के साथ मुख्य भूमिका में हैं। शो का नाम है कहाँ हम कहाँ तुम, ये शो स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो में से है, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। इसके अलावा, दीपिका और करण की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री भी सभी को पसंद किया जा रहा है। दीपिका शो में एक अभिनेत्री की भूमिका निभाती हैं जबकि करण एक डॉक्टर की भूमिका निभाते हुए नज़र आएँगे।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के साथ मनाया जन्मदिन- तस्वीरें देखें
Article Name
दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के साथ मनाया जन्मदिन- तस्वीरें देखें
Description
हाल ही में दीपिका कक्कड़ ने शोएब इब्राहिम के अपना जन्मदिन मनाया, जिसके बाद शोएब ने तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी डाली।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER