साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन के तूफानी बल्लेबाजी के चलते 22 रनों का विशाल स्कोर छोटा पड़ गया। आपको बता दें कि इंग्लिश टीम ने 19.1 ओवर में ही इस स्कोर को प्राप्त कर लिया और मैच के साथ साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली।
An amazing innings from captain Eoin Morgan secured victory for England 👏 #SAvENG REPORT 👇 https://t.co/hqbob2ZS8p
— ICC (@ICC) February 16, 2020
बटलर और बेयरस्टो ने निभाया साथ
इंग्लैंड की तरफ से कप्तान इयोन मोर्गन के अलावा जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो (64) ने भी साथ निभाया। जोस बटलर ने 57 रनों की बेहतरीन पारी खेली वहीं जॉनी बेयरस्टो ने भी आतिशी 64 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने तेजी से अपने अर्धशतक को पूरा किया।
कप्तान इयोन मोर्गन ने लगाए 7 छक्के
कप्तान इयोन मोर्गन ने अपने पारी में जबरदस्त गगनचुंबी छक्के लगाए। मोर्गन की पारी बेहद आकर्षक रही और उन्होंने 22 गेंदों पर 7 छक्कों की मदद से नाबाद 57 रन ठोक डाले और टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी।
250 से ज्यादा स्ट्राइक रेट
57 रनों की तूफानी पारी के दौरान मोर्गन का स्ट्राइक रेट 259.08 का रहा। इस मैच में जीत के साथ इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को तीन मैचों की टी 20 सीरीज में 2-1 से हराया और सीरीज पर कब्जा कर लिया।
इंग्लैंड के लिए मोर्गन ने फिर से खेली T20I में सबसे तेज अर्धशतकीय पारी
इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने इंग्लैंड के लिए एक बार फिर से सबसे तेज अर्धशतकीय पारी खेली। साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 21 गेंदों पर पूरा किया। इससे पहले मोर्गन ने साल 2019 में नेपियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 21 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। यानी ये दूसरा मौका है जब उन्होंने इंग्लैंड की तरफ से टी 20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो बार सबसे तेज अर्धशतक लगाया। मोर्गन के अलावा इंग्लैंड के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज जोस बटलर हैं जिन्होंने 22 गेंदों पर जबकि जेसन रॉय ने भी 22 गेंदों पर ये कमाल किया था।
