पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स टी 20 वर्ल्ड कप में दिए वापसी के संकेत

पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स

क्रिकेट से संन्यास ले चुके साउथ अफ्रीका क्रिकेट के जान, पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स अगर सब कुछ सही रहा तो फिर से टी 20 वर्ल्ड कप में क्रिकेट खेलते हुए दिख सकते है। जी हां साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच मार्क बाउचर ने यह संकेत दिए हैं कि यदि एबी डिविलियर्स खुद को साबित कर ले ते है तो टीम उनके लिए तैयार है।

क्या कहा साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के कोच ने

साउथ अफ्रीका टीम के कोच मार्क बाउचर ने रविवार को कहा है कि अगर एबी डिविलियर्स खुद को आइसीसी टी20 वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध कराते हैं तो वे इस बड़े टूर्नामेंट का हिस्सा होंगे।

इंग्लैंड से मिली हार के बाद दिए संकेत

आपको बता दें कि कल इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मैच को 5 विकेट से और 3 मैचों की सीरीज 2-1 से हारने के बाद मार्क बाउचर ने ये बयान दिया है। एबी डिविलियर्स ने भी संन्यास से लौटकर साउथ अफ्रीका के लिए खेलने की इच्छा जताई है।

मई 2018 में लिया था पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने संन्यास

 

पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स

आपको बता दें कि पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। हालांकि वे इसके बाद से फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेल रहे हैं।

इससे पहले भी जता चुके हैं इच्छा

साउथ अफ्रीकाई टीम के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स ने इंग्लैंड और वेल्स में हुए आइसीसी वर्ल्ड कप 2019 में भी खेलने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने कोई समर्थन नहीं किया था। उस समय साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने कहा था कि एबी डिविलियर्स ने कम से कम दो वनडे मैच बोर्ड के कहने पर नहीं खेले हैं। हालांकि, मार्क बाउचर ने कहा है कि अब इस तरह की कोई शर्त हम नहीं रख रहे।

 

 

बाउचर ने  कहा है, “यदि एबी डिविलियर्स अच्छी फॉर्म में होते हैं और खुद को उपलब्ध कराते हैं तो उनको टीम में शामिल किया जाएगा। यह ईगो या किसी ओर के बारे में नहीं है। यह उस बारे में है कि हम बेस्ट टीम वर्ल्ड कप के लिए भेजना चाहते हैं जो प्रतियोगिता जीतने की कोशिश करे।” माना जा रहा है कि एबी डिविलियर्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शॉर्ट फॉर्मेट की सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम में शामिल किए जा सकते हैं।

 

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER