ग्लैमर और उत्साह से भरे टी20 क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय टूर्नामेंट आईपीएल की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस टूर्नामेंट के लिए बैंगलुरू में शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इस नीलामी में कई नए खिलाड़ियों की किस्मत चमकी तो कुछ दिग्गज खिलाड़ियों की चमक फीकी रही।
इंडियन प्रीमियम लीग 2018 सीजन के लिए कुल 580 खिलाड़ियों की नीलामी हुई। इसमें 361 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। इस बार सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में बाजी मारी इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपए में खरीदा। पिछली बार उन्हें राइजिंग पुणे ने 14.5 करोड़ में खरीदा था। इस बोली में भारतीय खिलाड़ियों की किस्मत भी चमकी। मनीष पांडे और केएल राहुल दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। केएल राहुल को किंग्स इलेवन पंजाब ने 11 करोड़ में खरीदा और मनीष पांडे को सनराइजर्स हैदराबाद ने भी 11 करोड़ ने खरीदा है। आस्ट्रेलिया के क्रिस लिन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 9.6 करोड़ की अंतिम बोली लगाई। इसी टीम ने मिशेल स्टार्क को भी 9.4 करोड़ में खरीदा है। ऑस्ट्रेलिया के ग्रेन मैक्सवेल को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 9 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। भारत के केदार जाधव पर चेन्नई ने 7.6 की बोली लगाई तो करुण नायर को भी किंग्स इलेवन पंजाब ने 5.6 करोड़ में खरीदा है।
वहीं दूसरी ओर कभी आईपीएल के सबसे चमकते खिलाड़ियों के लिए ये नीलामी निराशाजनक रही है। युवराज सिंह, गौतम गंभीर और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों पर आईपीएल टीमें पैसा लगाने से बचती दिखी। पंजाब ने युवराज को 2 करोड़ में खरीदा तो गंभीर पर दिल्ली ने 2.8 करोड़ की अंतिम बोली लगाई। हरभजन सिंह को भी चेन्नई ने सिर्फ 2 करोड़ में खरीदा। क्रिस गेल और मुरली विजल जैसे खिलाड़ियों पर तो शनिवार को किसी टीम ने बोली तक नहीं लगाई।
IPL 2018 के लिए इन खिलाड़ियों पर लगी सबसे बड़ी बोली
