मनुष्य के दिल के इन तथ्यों को जानना है बहुत ज़रूरी, जानिए पूरी जानकारी

मनुष्य के दिल उनके जीवन में काफ़ी अहम भूमिका निभाते हैं। हमारे आपके दिलों पर बड़ी सारी शायरियां भी लिखी जाती है तो बड़ी रकम भी खर्च की जाती है अगर ये किसी बीमारी की चपेट में आया है तो। इस कारण हमें इसके बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।

मनुष्य के दिल के ऐसे रोचक तथ्यों से आज हम अपको वाक़िफ कराएंगे, जिसे जान कर आप हैरान हो जाएंगे।

इस बात को तो कभी भी झुटलाया नहीं जा सकता कि, हमारा दिल 24 घंटे काम करता है बिना किसी आराम के। लेकिन हमारी खराब आदतों और लाइफ़स्टाइल के चलते इसे कई सितम सहने पढ़ते हैं।

अपको बताएं कि, हमारा दिल तब से काम करना शुरू कर देता है जब हम अपनी माँ के पेट में 4 हप्ते के हो जाते है और तब से लेकर मृत्यु तक यह लगातार हमारे शरीर के गंदे खून की सफाई करता रहता है।

यह भी जान लें कि, एक ओसतन व्यक्ति का ह्रदय 1 मिनिट में 72 बार धडकता है। इस हिसाब से पुरे साल में हमारा दिल 3 करोड़ 60 लाख बार धड़कता है। और यह इस दबाव से खून को पंप करता है कि अगर इसको दिल से बहार निकाल कर पंप किया जाए तो हमारा खून करीब 30 मीटर तक ऊँचा उड़ेगा।

एक और खास बात यह भी है कि, हमारा दिल इलेक्ट्रिकल इंपल्स होता है। इस लिहाज़ से अगर इसे शरीर से अलग कर दिया जाए तब भी यह तब तक धडकता रहेगा जब तक उसको पर्याप्त मात्रा में ओक्सीजन मिलती रहेगी। इसका वजन करीब 350 ग्राम तक का होता है, लंबाई में 12 सेमी, चौड़ान में 8 सेमी और 6 सेमी तक का मोटा होता है।

हमारे दिल की जगह कहां, जानिए

अक्सर लोग इस पशोपेश में रहते हैं कि हमारा दिल लेफ़्ट में होता है या राइट में। असल बात तो यह है कि, यह ना तो लेफ़्ट में होता है ना ही राइट में। हमारा दिल छाती के बिल्कुल बीच में होता है लेकिन लेफ़्ट तरफ यह थोड़ा झुका होता है। जिसके वजह से लोग इसे लेफ़्ट साइड में होने को बताते हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार जो लोग ज्यादा तरल, जल्दी न पचने वाला खाद्य, और बीडी, तम्बाकू, शराब जैसे नशीले पदार्थो का सेवन करते हैं उन्हें आम लोगों की तुलना में हृदय रोग का ख़तरा ज़्यादा होता है। इस कारण यह सलाह दी जाती है कि, अच्छे तेल में बने खाने को खाएं और धूम्र पान से दूरी बनाएं।

आप इस बात को जान कर और भी हैरान होंगे कि, खून को साफ करना और विभिन्न अंगों तक उसे पोहचना इस काम में दिल को सिर्फ 15 सेकंड लगता है। अपको यह भी बता दें कि, महिलाओं का दिल पुरुषों के दिल के मुकाबले प्रति मिनिट 8 बार ज्यादा धडकता है।

 

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर.

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER