IND vs NZ: वर्ल्ड कप में 8वीं बार टकराएंगी, नए इतिहास से एक कदम दूर कोहली. तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

वर्ल्ड कप

भारत और न्यूजीलैंड की टीम वर्ल्ड कप में 8वीं बार टकराएंगी। इससे पहले विश्व कप के इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें कुल 7 बार आमने-सामने रही हैं। इस दौरान दोनों के बीच मुकाबला बराबरी का ही रहा है।

न्यूजीलैंड ने जहां 4 मुकाबले जीते हैं वहीं टीम इंडिया ने 3 मैचों में बाजी मारी है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमें आखिरी बार 16 साल पहले 2003 में आमने-सामने थी जिसमें भारत को 7 विकेट से जीत मिली थी। 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली महान क्रिकेटर  साचिन तेंदुलकर के एक और रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब खड़े हैं। गुरुवार को जब कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्रेंटब्रिज में भारत के वर्ल्ड कप 2019 के तीसरे मैच में उतरेंगे तो उनके पास एक नया इतिहास रचने का मौका होगा। 

वर्ल्ड कप : कोहली के पास सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

कोहली वनडे में अपने 11000 रन पूरे करने से महज 57 रन दूर हैं। वह ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के आठवें और सचिन तेंदुलकर (18426 रन) और सौरव गांगुली (11363 रन) के बाद भारत के तीसरे बल्लेबाज बन जाएंगे। विराट कोहली ने अब तक 229 वनडे की 221 पारियों में 59.47 के औसत से 10943 रन बनाए हैं, जिनमें 41 शतक और 50 अर्धशतक शामिल हैं।

अगर कोहली न्यूजीलैंड के खिलाफ ये उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो वह 222 पारियों में ये कारनामा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन जाएंगे। वह सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ेंगे, जिन्होंने 276 पारियों में अपने 11 हजार वनडे रन पूरे किए थे। 

 

युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ने का मौका

 

इस मैच के दौरान कोहली के पास युवराज सिंह को पीछे छोड़ते हुए वर्ल्ड कप में भारत के लिए छठा सर्वाधिक रन बनाने वाला बल्लेबाज बन जाने का मौका होगा। कोहली ने अब तक वर्ल्ड कप में 19 पारियों में दो शतकों और दो अर्धशतकों की मदद से 687 रन बनाए हैं।

कोहली ने इस वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों में क्रमश: 18 और 82 के स्कोर बनाए हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में 18 रन बनाकर आउट होने के बाद अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 82 रन की जोरदार पारी खेली थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच के दौरान उन्होंने वनडे में अपनी 50वीं हाफ सेंचुरी जड़ी थी और ये उपलब्धि हासिल करने वाले सातवें भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। 

 

कोहली ने शेयर की पुरानी फोटो  युवी ने दिया मजेदार जवाब दिया।

 

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया हैंडल् पर एक पुरानी फोटो पोस् की, जिसके बाद युवराज सिंह ने उनका जोरदार मजाक बनाया है। कोहली ने फोटो शेयर करते हुए पूछा कि क्या आपको इस शहर का नाम पता है? इस पर युवी ने कप्तान कोहली को मजेदार जवाब दिया।

युवराज सिंह ने कोहली की फोटो पर जवाब दिया, ‘लगता है कि ये कोटकापुरा है। हरभजन सिंह आपको क्या लगता है?’

पता हो कि कोटकापुरा पंजाब का ऐतिहासिक शहर है। 

Lalit Sharma

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER