भारत में बहुत जल्द Maruti Suzuki अपनी दो पॉपुलर कारों को नए अवतार में लाने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार Maruti Dzire और Maruti Swift को नए अपडेट के साथ जल्द भारत में लॉन्च की जाएगी। जिसमें दिलचस्प बात यह है कि नई मारुति डिजायर और स्विफ्ट अपने सेगमेंट में स्ट्रोंन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ आने वाले पहली कारें होंगी। जो नई टेक्नोलॉजी से भी लैस होंगी। नई स्विफ्ट में 3-सिलेंडर सेटअप के साथ नया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसमें टोयोटा की स्ट्रोंन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा।
इतना मिल सकता है माइलेज
यह भी माना जा रहा है कि स्ट्रोंन्ग हाइब्रिड सिस्टम के साथ मारुति सुजुकी का नया पेट्रोल इंजन नई स्विफ्ट और डिजायर को भारत की सबसे अधिक माइलेज देने वाली कार बना देगा। जानकारी के मुताबित दोनों मॉडलों में 35-40 किमी/लीटर का ARAI-सर्टिफाइड माइलेज मिल सकता है। जो देश में किसी भी वीइकल के लिए अब तक का सबसे अधिक है।
ये किट में भी आ सकती है
बता दें कि इस समय में, Maruti Suzuki Dzire और स्विफ्ट में 1.2 लीटर, 4-सिलेंडर K12N डुअलजेट पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। फिलहाल इन दोनों कारों का मैनुअल वेरिएंट 23.26kmpl और AMT वेरिएंट 24.12kmpl का माइलेज देता है। नए अपडेट के साथ ये दोनों कारें फैक्टी-फिटेड CNG किट के साथ भी उतारी जा सकती है।
खास बात
जहां यह उम्मीद है कि नई Maruti Suzuki Dzire और स्विफ्ट दोनों कारों को बेहतर डिजाइन और अपडेटेड इंटीरियर के साथ पेश किया जाएगा। जहां इनके रेगुलर पेट्रोल मॉडल की तुलना में, स्ट्रोंन्ग हाइब्रिड वेरिएंट लगभग 1 लाख रुपये से 1.50 लाख रुपये अधिक महंगा होगा। Dzire की मौजूदा जनरेशन का मॉडल लाइनअप 6.24 लाख रुपये से 9.18 लाख रुपये की कीमत में उपलब्ध है। यह कीमत एक्स-शोरूम के मुताबिक है। जानकारी के अनुसार हाइब्रिड पावरट्रेन वाली नई डिजायर को भारत में साल 2024 में (जनवरी-मार्च) लॉन्च किया जा सकता है। जो नई टेक्नोलॉजी से लैस रहेगी।
