भारत पाक मैच में शामिल हुए थे ये बॉलीवुड सितारे, विराट कोहली को गले लगा कर दी जीत की बधाई

ये तो सब को मालूम है कि बीते रविवार यानि सोलह जून को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा ही जोरदार मैच हुआ था। बता दे कि भारत पाक मैच में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। जी हां भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह और सैफ अली खान बकायदा वहां क्रिकेट देखने गए थे। गौरतलब है कि इस दौरान रणवीर सिंह बहुत ही ज्यादा जोश में नजर आ रहे थे। दरअसल रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया है। जो तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो उसी स्टेडियम का है जहाँ भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था।

भारत पाक मैच में

भारत पाक मैच में..

बता दे कि भारत को मिली सफलता के बाद रणवीर सिंह खुद भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के पास जाते हुए और उन्हें गले लगा कर जीत की बधाई देते हुए नजर आ रहे है। वही अगर रणवीर सिंह के लुक की बात करे तो सूट बूट पहने हुए रणवीर का अंदाज मैच की शुरुआत से ही बेहद जोशीला था। इसके इलावा सोशल मीडिया पर उनकी बहुत सी तस्वीरें भी वायरल हो रही है। जिसमे वह वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे है। इसके साथ ही वह भारत का प्रोत्साहन बढ़ाते हुए भी नजर आ रहे है। यहाँ तक कि सुनील गवस्कर और रणवीर सिंह ने मिल कर शम्मी कपूर के एक गाने पर डांस भी किया था।

जाने विश्वकप में भारत और पाकिस्तान का इतिहास, हर बार टीम इंडिया ही जीती और भी बहुत कुछ

अब यूँ तो रणवीर सिंह बॉलीवुड से ताल्लुक रखते है और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा के बेहद अच्छे दोस्त है। मगर यदि हम इस मैच की बात करे तो इस मैच में रणवीर का अंदाज देखने के बाद यही लगता है कि वह भारतीय टीम और अपने दोस्त विराट कोहली को शुभकामनायें देने के लिए भारत से इतनी दूर आएं थे। वैसे भी भारत पाक मैच में जीत किसकी होगी, ये तो भारतीय टीम के फैंस को पहले से ही मालूम था।

Summary
भारत पाक मैच में शामिल हुए थे ये बॉलीवुड सितारे, विराट कोहली को गले लगा कर दी जीत की बधाई  Youth Express
Article Name
भारत पाक मैच में शामिल हुए थे ये बॉलीवुड सितारे, विराट कोहली को गले लगा कर दी जीत की बधाई Youth Express
Description
ये तो सब को मालूम है कि बीते रविवार यानि सोलह जून को भारत और पाकिस्तान के बीच बड़ा ही जोरदार मैच हुआ था। बता दे कि भारत पाक मैच में बॉलीवुड सितारे भी शामिल हुए थे। जी हां भारतीय टीम का हौंसला बढ़ाने के लिए रणवीर सिंह और सैफ अली खान बकायदा वहां क्रिकेट देखने गए थे।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER