फिल्मो में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार करने वाला यह बच्चा आज हो चुका है इतना बड़ा

फिल्मो में अमिताभ बच्चन

यूँ तो अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक कई बेहतरीन फिल्मे दी है। मगर आज हम उस बच्चे की बात करने वाले है, जिसने फिल्मो में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभा कर खूब वाहवाही लूटी है। बता दे कि इस बच्चे ने फिल्मो में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभा कर अपनी मासूमियत से दर्शको को खूब एंटरटेन किया था। गौरतलब है कि सत्तर और अस्सी के दशक की कई फिल्मो में इस बच्चे को मास्टर बिट्टू के नाम से जाना जाता था। हालांकि इनका असली नाम विशाल देसाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि विशाल ने चुपके चुपके, अमर अकबर एंथोनी, याराना, दो और दो पांच आदि कई फिल्मो में अमिताभ बच्चन के साथ काम किया है।

http://महानायक अमिताभ बच्चन की बॉलीवुड में एंट्री की कहानी

फिल्मो में अमिताभ बच्चन

http://नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के साथ इस फिल्म में रोमांस करती नज़र आएंगी मौनी रॉय

फिल्मो में अमिताभ बच्चन..

वैसे बॉलीवुड में कई फिल्मे ऐसी भी है जिनमे विशाल ने अमित जी के बचपन का किरदार भी निभाया है। हालांकि आज कल विशाल देसाई फिल्मो से दूर ही रहते है। जी हां दरसअल जैसे जैसे वह बड़े हुए, वैसे वैसे उनका एक्टिंग करने से मन हटता गया। यानि चाइल्ड एक्टर के रूप में बड़े परदे पर अपना जादू बिखेरने के बाद विशाल केवल परदे के पीछे रह कर ही बॉलीवुड में काम करना चाहते थे। जिसके चलते इन्होने फिल्मो में निर्देशन करने का मन बना लिया। जिसके बाद इन्हे एक टीवी सीरियल में अस्सिटेंट के रूप में काम करने का मौका मिला। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही विशाल ने अमिताभ बच्चन की कई फिल्मो जैसे कि भूतनाथ, बाग़बान और बाबुल आदि कई फिल्मो में अस्सिटेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया है।

http://इजराइली पीएम ने की बॉलीवुड ऐसी तारीफ जो सब जगह हो रही वायरल

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो बचपन में फिल्मो में अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के बाद भी आज तक विशाल और अमित जी का रिश्ता बेहद खास बना हुआ है।

एंटरटेनमेंट की दुनिया से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express  पर.

Summary
फिल्मो में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार करने वाला यह बच्चा आज हो चुका है इतना बड़ा  Youth Express
Article Name
फिल्मो में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार करने वाला यह बच्चा आज हो चुका है इतना बड़ा Youth Express
Description
बता दे कि इस बच्चे ने फिल्मो में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभा कर अपनी मासूमियत से दर्शको को खूब एंटरटेन किया था।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER