हैप्पी बर्थडे वर्ल्ड वाइड वेब …

वर्ल्ड वाइड वेब
आज वर्ल्ड वाइड वेब यानी (डब्लू डब्लू डब्लू) के 30 साल पूरे हो गए हैं। ब्रिटेन की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर टिम बर्नर्स ली ने 1989 पहला वेब ब्राउजर WorldWideWeb.app का   ईजाद यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन जो की जेनेवा, स्वीट्ज़रलैंड में है उसमें काम करते वक्त बनाया इसको 1992 में लॉन्च किया गया था। World wide web को सामान्य तौर पर web बोला जाता है और यह हाइपरटेक्स्ट के साथ इंटरलिंक्ड होता है जिसको की इंटरनेट के द्वारा एक्सेस किया जा सकता है।

वर्ल्ड वाइड वेब होता क्या है?..

हम जब भी इंटरनेट पर किसी वेबसाइट को खोलते हैं तो उसके लिंक में सबसे पहले www लिखा  होता है और  यह www उस लिंक में प्रदर्शित होने वाले अलग-अलग रीसोर्सेज और डॉक्युमेंट्स का ग्रुप होता है जिस जुड़कर वेबसाइट बनी होती है।
वर्ल्ड वाइड वेब इंटरनेट से अलग होता है कहां जाए तो इंटरनेट एक ग्लोबल सरवर है जिस पर की सारी वेबसाइट काम करती हैं। अगर सरल  भाषा में कहें तो इंटरनेट के अंदर डब्लू डब्लू डब्लू समाया हुआ है। दुनिया का सबसे पहला वेबसाइट
https://info.cern.ch/hypertext/WWW/TheProject.html है।  इस वेबसाइट को खोलने पर बेहद साधारण वेबपेज दिखेगा जिस पर से हाइपरटेक्स्ट और वेब पेज बनाने की तकनीकी जानकारी ली जा सकती है।

अब सवाल यह उठता है कि www कैसे आया….?

जब टिम बर्नर ली जेनेवा स्थित यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) में काम करते वक्त उन्होंने इसके बारे में सोचा और फिर उन्‍होंने तीन टेक्‍नोलॉजी के फंडामेंटल लिखे, जिनमें, HTML, URL और HTTP थे, और इस तरह से इंटरनेट और वर्ल्ड वाइड वेब का जन्म हुआ।
 टिम ने 6 अगस्त 1991 को World Wide Web प्रोजेक्ट के रिसर्च पेपर  को पब्लिश किया और 1991 में वेब ब्राउजर को यूरोपीय नाभिकीय अनुसंधान संगठन (CERN) के बाहर भी रिलीज किया गया और इस पर अन्य संगठनों के साइंटिस्ट ने रिसर्च किया और इसी दिन 6 अगस्त को इंटरनेट का जन्म हुआ पहली वेबसाइट https://info.cern.ch को बनाया गया।
आज के वर्तमान समय में इंटरनेट के बिना कोई भी कार्य संभव नहीं है चाहे पढ़ाई लिखाई हो गेमिंग हो या फिर बिजनेस मार्केटिंग क्यों ना हो। आज के दिन को गूगल ने अपने डूगल के माध्यम से वर्ल्ड वाइड वेब का जन्म दिन मनाया है।
Summary
वर्ल्ड वाइड वेब यानी (डब्लू डब्लू डब्लू) के 30 साल पूरे हो गए हैं - Youth Express
Article Name
वर्ल्ड वाइड वेब यानी (डब्लू डब्लू डब्लू) के 30 साल पूरे हो गए हैं - Youth Express
Description
आज वर्ल्ड वाइड वेब यानी (डब्लू डब्लू डब्लू) के 30 साल पूरे हो गए हैं। ब्रिटेन की एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर टिम बर्नर्स ली ने 1989 पहला वेब ब्राउजर www
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER