सुखी जीवन जीना चाहते है तो कभी किसी से शेयर न करे ये खास बातें

सुखी जीवन जीना चाहते

कहते है कि जीवन में सुख और दुःख दोनों का आगमन होता ही रहता है। मगर ये तो व्यक्ति पर ही निर्भर करता है कि वह खुद को दुःख से कैसे बचाएं। जी हां कई बार व्यक्ति का खुद का व्यव्हार ही उसे तकलीफ में डाल देता है। इसलिए अगर आप सुखी जीवन जीना चाहते है तो ये खास बातें कभी किसी के साथ शेयर न करे, क्यूकि हो सकता है कि कल को यही बातें आपके गले की हड्डी बन जाएँ। तो चलिए अब आपको इसके बारे में बताते है।

 सुखी जीवन जीना चाहते

सुखी जीवन जीना चाहते है तो गुप्त रखे ये पांच बातें.. 

1. गौरतलब है कि अपनी बीमारी के बारे में डॉक्टर के सिवाय कभी किसी को कुछ न बताएं। वो इसलिए क्यूकि ऐसा हो सकता है कि कुछ लोग आपकी बीमारी का फायदा उठा ले या आपकी बीमारी की बात दूसरे लोगों में फैला कर आपको सबसे दूर कर दे।

2. बता दे कि किसी भी व्यक्ति को कभी भी मान सम्मान का झूठा दिखावा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से दूसरे लोगों के मन में आपके प्रति ईर्ष्या की भावना जाग सकती है और कई लोग ईर्ष्या की भावना में आपसे नफरत भी करने लगते है।

3. बता दे कि आप जब भी किसी गरीब या जरूरतमंद को दान करे तो उसका ढिंढोरा कभी न पीटे। वो कहते है न कि पुण्य का फल तभी मिलता है, जब किसी को किया गया दान गुप्त रहे।

4. इसके इलावा अपनी उम्र के बारे में किसी के सामने भी बात न करे, क्यूकि ऐसा हो सकता है कि सामने वाला व्यक्ति आगे चल कर आपकी उम्र का फायदा उठाएं या उसका मजाक बनाएं।

5. गौरतलब है कि अगर कभी आपका अपमान होता है या आप किसी का अपमान करते है तो इस बारे में किसी को कुछ न बताएं। वो इसलिए क्यूकि इससे अपमानित होने वाले व्यक्ति का दुनिया भर में मजाक बन सकता है।

6. यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि धन से जुडी जानकारी कभी किसी को न बताएं। जैसे कि अपनी आमदनी या अपने मुनाफे के बारे में किसी के सामने जिक्र न करे। वो इसलिए क्यूकि ऐसा करने से एक तो आपके दुश्मन की बुरी नजर आपकी आर्थिक स्थिति पर लग सकती है और दूसरी बात ये है कि इससे लोग बेवजह ही आपसे उधार मांगने लगते है। तो दोस्तों अगर आप सुखी जीवन जीना चाहते है तो इन खास बातों का ध्यान जरूर रखे और इन्हे किसी के साथ शेयर न करे। 

Summary
सुखी जीवन जीना चाहते है तो कभी किसी से शेयर न करे ये खास बातें  Youth Express
Article Name
सुखी जीवन जीना चाहते है तो कभी किसी से शेयर न करे ये खास बातें Youth Express
Description
कहते है कि जीवन में सुख और दुःख दोनों का आगमन होता ही रहता है। मगर ये तो व्यक्ति पर ही निर्भर करता है कि वह खुद को दुःख से कैसे बचाएं। जी हां कई बार व्यक्ति का खुद का व्यव्हार ही उसे तकलीफ में डाल देता है। इसलिए अगर आप सुखी जीवन जीना चाहते है तो ये खास बातें कभी किसी के साथ शेयर न करे, क्यूकि हो सकता है कि कल को यही बातें आपके गले की हड्डी बन जाएँ।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER