सूर्यास्त होने के बाद कभी न करे ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुक्सान

सूर्यास्त होने के बाद

आपने अक्सर बड़े बुजुर्गो को ये कहते हुए सुना होगा कि सुबह सूर्य उदय होने से पहले जल्दी उठ कर स्नान करना और फिर पूजा करके सूर्य देव को जल चढ़ाना काफी शुभ होता है। इसके इलावा कुछ काम ऐसे भी होते है जो सूर्यास्त होने के बाद भूल कर भी नहीं करने चाहिए, क्यूकि इससे आपके घर की बरकत भी रुक सकती है। अब ये काम कौन से है वो आप खुद ही यहाँ पढ़ लीजिये।

सूर्यास्त होने के बाद

सूर्यास्त होने के बाद न करे ये काम.. 

1. सबसे पहले तो तुलसी के पौधे को शाम के समय स्पर्श नहीं करना चाहिए और न ही शाम के समय इसे जल चढ़ाना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगे तो इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास भी हो सकता है।

2. बता दे कि जब सूर्य ढल जाएँ तब तुरंत भोजन नहीं खाना चाहिए और न ही सोना चाहिए। इससे न केवल स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि धन की हानि भी होती है।

3. गौरतलब है कि सूर्य ढल जाने के बाद शाम के समय झाड़ू लगाना बेहद अशुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर की खुशियां और अच्छी किस्मत दोनों ही घर से बाहर चले जाते है। आप चाहे तो झाड़ू पोंछा करने की बजाय कोई शारीरिक गतिविधि भी कर सकते है या खेल कूद भी कर सकते है।

4. ऐसे बहुत से लोग है जो सूर्य ढलने के बाद अपने बाल काटते है या शेव करते है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे न केवल आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि धन की भी हानि होती है।

5. वही जो लोग सूर्य ढलने के बाद कपड़े धोने का काम करते है, उन्हें भी यह काम सुबह के समय ही करना चाहिए। दरअसल अगर आप शाम के समय कपड़े धोयेंगे तो घर में लड़ाई झगड़े होने की सम्भावना ज्यादा बढ़ जाती है। इसलिए कपड़े धोने का काम सूर्यास्त होने के बाद कभी नहीं करना चाहिए। तो दोस्तों अगर आप इनमें से कोई भी काम सूर्य ढलने के बाद करते है तो अब से इन बातों का खास ध्यान रखे और खुशहाल जीवन जीएं।

Summary
सूर्यास्त होने के बाद कभी न करे ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुक्सान    Youth Express
Article Name
सूर्यास्त होने के बाद कभी न करे ये काम, वरना हो सकता है बड़ा नुक्सान Youth Express
Description
आपने अक्सर बड़े बुजुर्गो को ये कहते हुए सुना होगा कि सुबह सूर्य उदय होने से पहले जल्दी उठ कर स्नान करना और फिर पूजा करके सूर्य देव को जल चढ़ाना काफी शुभ होता है। इसके इलावा कुछ काम ऐसे भी होते है जो सूर्यास्त होने के बाद भूल कर भी नहीं करने चाहिए, क्यूकि इससे आपके घर की बरकत भी रुक सकती है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER