अगर आप भी है मुंह के छालों से परेशान, तो करिए ये उपाय

अगर आप भी है मुंह के छालों से परेशान, तो करिए ये उपाय

आज हम देख रहे है कि जिस प्रकार आदमी का खान-पान है उससे हर इंसान छालों की समस्या से परेशान हो चुका है और जाहिर सी बात है मुंह के छाले पेट की गर्मी से आते है। जिसके कारण आपको आए दिन खाना खाने में परेशानी होती है। मुंह में दर्द भी बना रहता है। जिसके कारण आपका कोई काम करने का मन तक नहीं करता और कभी-कभी तो प्रॉब्लम इतनी बढ़ जाती कि मुंह में अल्सर जैसी समस्याभी उतपन्न हो जाती है।

जामुन के पत्ते से मिलेगा आराम

आपको बता दें कि अगर आपके मुंह में छाले है तो जामुन के दस-बारह पत्ते बारीक पीसकर एक गिलास पानी में मिला लें। इसे छानकर इस पानी से कुल्ला करें। इससे छाले ठीक हो जाते हैं। जामुन का सिरका पानी में मिलाकर कुल्ला करने से भी छाले ठीक होते हैं। वहीं, अनार के पत्ते पानी में उबालकर फिर अच्छी तरह से छान लों। इस पानी से कुल्ला करें। तुलसी की दो तीन पत्तियां सुबह-शाम चबाकर ऊपर से दो घूँट पानी पी लें।

ग्लिसरीन भी दिलाती है समस्या से निजात

वहीं, एक इलायची के दाने को बारीक पीसकर, आधा चम्मच शहद में मिला लें। इसे दिन में तीन-चार बार छालों पर लगाएं। इससे छाले जल्दी ठीक हो जाते हैं और आप खुद कुछ दिनों में हल्का महसूस करेंगे। चार चम्मच ग्लिसरीन में एक चुटकी भुना हुआ सुहागा का पाउडर मिला लें। यह ग्लिसरीन दिन में तीन चार बार मुँह में छाले पर लगाएं। इससे बहुत जल्द छाले गायब हो जाएँगे।

बच्चों के लिए करें ये उपा

हालांकि, बच्चों को होने वाले छाले के लिए आधा चम्मच पिसी मिश्री में दो चुटकी पिसा हुआ कपूर मिला लें। यह पाउडर लगाने से बच्चों के मुंह में छाले ठीक होते है। एक गिलास गर्म पानी में आधे नींबू का रस मिलाकर कुल्ला करने से भी छालो में आराम मिलता है। कुछ दिन नियमित रात को एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से छालों में आराम मिलता है।

Summary
अगर आप भी है मुंह के छालों से परेशान, तो करिए ये उपाय
Article Name
अगर आप भी है मुंह के छालों से परेशान, तो करिए ये उपाय
Description
आज हम देख रहे है कि जिस प्रकार आदमी का खान-पान है उससे हर इंसान छालों की समस्या से परेशान हो चुका है और जाहिर सी बात है मुंह के छाले पेट की गर्मी से आते है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER