अगर घर पर ना हो इलायची, तो आप ये विकल्प को कर सकती है इस्तेमाल

अगर घर पर ना हो इलायची, तो आप ये विकल्प को कर सकती है इस्तेमाल

खाने की अगर बात करें तो सभी का खाने के नाम से मन खुश हो उठता है। वहीं, अगर खाने में खुशबू लानी हो या स्वाद बढ़ाना हो हमें जरूरत होती है बस एक मसाले की और वह है इलायची जिससे हमारे खाने में बस इलायची का इस्तेमाल खाने की महत्ता को बढ़ा देता है लेकिन क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि जरूरत पड़ने पर इलायची घर पर न हो और जरूरी हो कि बिना इलायची के काम नहीं चल पाएगा। तो आज हम बात करने जा रहे है कि कैसे आप घर में बिना इलायची के यह चीज खाने में इस्तेमाल कर सकती है।

सब्जी में इसका करें इस्तेमाल

हम सभी जानते है कि जायफल का इस्तेमाल खाने में बहुत ही कम जगहों पर करते हैं लेकिन अगर इलायची खत्म हो गई है तो आप सब्जी या पुलाव में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। जायफल इलायची की तरह ही खाने को सुगंधित कर देता है साथ ही यह हमारी सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। जो सेहत को लाभ पहुंचाता है।

इसमें दालचीनी का दें स्वाद

हमारे देश में कई ऐसे मसालें है जिनका इस्तेमाल हम हर खाने में कर सकते हैं और यह हमारे खाने का स्वाद के गुण बढ़ा देते हैं। इन्हीं में से एक है दालचीनी। आप सब्जी, पुलाव खीर आदि कई चीजों में इलायची की जगह दालचीनी का उपयोग भी कर सकती हैं। दालचीनी हमारी सेहत के लिए बहुत ही गुणकारी है। यह हमारे पाचन से संबंधित रोगों को दूर रखती है। जिससे हमारा स्वास्थ्य सही बना रहता है।

अदरक बढ़ाएं स्वाद

क्या आपको ये पता है कि खाने में और कुछ हो या न हो लेकिन अगर अदरक डाल दिया जाए तो खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। वहीं, बात करें अगर अदरक वाली चाय तो सभी को पसंद होती है फिर चाहे उसमें इलायची भी न हो। आप अदरक का पेस्ट बनाकर स्टोर करके रख सकती हैं और हर सब्जी में इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे स्वाद और बढ़ जाता है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER