टी 20 महिला रैंकिंग में भारतीयों का जलवा कायम, जाने कौन है शीर्ष पर

शुक्रवार को आईसीसी द्वारा जारी ताजा महिला अंतरराष्ट्रीय टी 20 रैंकिंग में भारतीयों को जलवा कायम रहा। जी हां आपको बता दें कि टॉप टेन की बात करे तो शीर्ष दस में तीन भारतीय खिलाडियों ने जगह पक्की कायम करने में कामयाब हुई हैं। जिसमे शीर्ष स्थान भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का नाम है।

स्मृति मंधाना शीर्ष भारतीय टी 20 महिला रैंकिंग में

 

टी 20 महिला

 

जी हां स्मृति मंधाना की बात करे तो उन्होंने पिछले कुछ समय से बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। उन्होंने लगातार रन बनाए हैं और इसी का परिणाम है कि उन्होंने तीन पायदान का छलांग लगाकर चौथा स्थान प्राप्त किया है।

ट्राई सीरीज में रहा था जलवा

उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए तीन पायदान की छलांग लगाकर चौथे स्थान पर काबिज हुई है। आपको बता दें कि स्मृति मंधना ने पिछले खेले गए ट्राई सीरीज के 5 मैचों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 216 रन बनाए थे जिसमे दो अर्द्ध शतक भी शामिल हैं। साथ ही उन्होंने फाइनल मुकाबले में 66 रनों की जबरदस्त पारी खेली थी।

भारतीय स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना शुक्रवार को बल्लेबाजों की ताजा जारी आईसीसी महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में तीन पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर पहुंच गईं जबकि जेमिमा रोड्रिग्स सातवें नंबर पर खिसक गईं।

हरमनप्रीत कौर रही 9 वे स्थान पर

 

एक अन्य भारतीय खिलाड़ी की बात करे तो हरमनप्रीत कौर बल्लेबाजों की इस सूची में नौंवे स्थान पर कायम हैं। उन्होंने भी ट्राई सीरीज में बढ़िया बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सीरीज में कुल 118 रन बनाए थे।

गेंदबाजी की रैंकिंग में राधा यादव शीर्ष पर

गेंदबाजों की बात करे तो सूची में भारत की पूनम यादव छह पायदान खिसककर शीर्ष 10 से बाहर हो गईं और अब 12वें स्थान पर बनी हुई हैं। जबकि राधा यादव और दीप्ति शर्मा संयुक्त रूप से 726 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज होने में सफल रही है।

आईसीसी ने बयान में कहा कि न्यू जीलैंड की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सूजी बेट्स ने अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है। उनकी साथी और कप्तान सोफी देविने चार पायदान की छलांग से दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं।
ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी और मंधाना ने जहां रैंकिंग में ऊपर की ओर कदम बढ़ाये तो वहीं मेग लैनिंग को तीन पायदान का नुकसान हुआ, हालांकि वह शीर्ष पांच में बनी हुई हैं। गेंदबाजों में एलिसे पैरी अपने शानदार प्रदर्शन के बूते चार पायदान की छलांग से शीर्ष 10 में जगह बनाने में सफल रहीं। वह सातवें नंबर पर पहुंच गईं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER