बता दे कि अगर आप बढ़िया सा कार खरीदना चाहते है, लेकिन आपके पास कार खरीदने की बजट नहीं है। तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। वो इसलिए क्यूकि अब भारत में एक ऐसी सस्ती कार आने वाली है, जिसे आम आदमी भी खरीद सकता है। जी हां आम आदमी के लिए हुंडई ला रही सस्ती कार है, जिससे आम आदमी का सपना भी अब पूरा हो सकता है। गौरतलब है कि इस कार का नाम हुंडई एएक्स कांसेप्ट है। जिसे इसी साल ऑटो एक्सपो में लांच किया जाएगा।
हुंडई ला रही सस्ती कार..
इसके इलावा यह कार एक मिनी एसयूवी होगी, जिसका मुकाबला मारुती सुजुकी इनिंग्स से होगा। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि पांच स्पीड मैन्युअल के साथ इस कार में ग्राहकों को एएमटी ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी दिया जाएगा। हालांकि ये बात अलग है कि अंतर्राष्ट्रीय मार्किट में यह कार पहले ही लांच की जा चुकी है, लेकिन बहुत ही जल्द यह भारत में भी उपलब्ध होगी। गौरतलब है कि इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका बेहतरीन लुक है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो यह दिखने में काफी आकर्षक है और इसकी कीमत भी करीब चार से छह लाख बताई जा रही है।
बहरहाल इस कार को आप किश्तों पर ले सकते है या नहीं इसकी पूरी जानकारी आपको तभी मिलेंगी जब आप खुद इस कार को खरीदने जायेंगे। बता दे कि यह कार जब मार्किट में आएगी तब कई सारी गाड़ियों को टक्कर देते हुए नजर आएंगी। जी हां यह कार सस्ती भी है और अच्छी भी है। इसका मतलब ये है कि आम आदमी को ध्यान में रखते हुए हुंडई ला रही सस्ती कार है और इसका मजा आप भी उठा सकते है। तो दोस्तों आपको यह जानकारी कैसी लगी, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


