आज हम बात करने जा रहे है फिश मसाला की जिसे हर फिश की डिश में डाला जाता है। आपको बता दें कि इसमें तली हुई प्याज, साबुत मसाले, खड़े मसाले के साथ मिलाकर बनाया जाता है। इसको बनाने के लिए पहले सभी मसाले को गैस पर भूना जाता है और फिर मिक्सर में डालकर पीसा जाता है।
बस चाहिए यह सामग्री
- 2- प्याज (भुनी हुई)
- 2- तेजपत्ता
- 1 चम्मच- लहसुन पाउडर
- 1 चम्मच- अदरक पाउडर
- 3- काली इलायची
- 1 चम्मच- जीरा
- 1 टुकड़ा- जायफल
- 1 चम्मच- अमचूर पाउडर
- चम्मच- हल्दी पाउडर
- 10-12- सूखी लाल मिर्च
- 1 चम्मच- सरसों के बीज
- 1/2 चम्मच- हींग
यह है बनाने का तरीका
फिश पाउडर बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में कटी हुई प्याज को डालकर हल्का फ्राई कर लें। फिर सभी साबुत मसाले डालें। फिर तमाम मसाले को एक नॉन स्टिक पैन में मीडियम से लो फ्लेम पर खुशबू आने तक अच्छी तरह से भून लें। जब मसाले से अच्छी-सी महक आने लगे, तो आप गैस बंद कर दें। आप मसालों को ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब यह पूरी तरह से ठंडे हो जाए, तो एक मिक्सर ग्राइंडर में से डालकर बारीक पाउडर बना लें। बस आपका फिश मसाला तैयार है, जिसका इस्तेमाल आप आसानी से कर सकते हैं। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।
इस तरह करें इस्तेमाल
आप चाहें तो मसालों को आप साबुत ही यूज कर सकती हैं उन्हें ऐसे ही स्टोर करके रखें क्योंकि साबुत मसाले लंबे समय तक खराब नहीं होते हैं। साबुत मसालों को स्टोर करने के लिए आप उनके डिब्बों में चावल के छोटे -छोटे पैकेट बना कर रख सकती हैं इससे साबुत मसाले नमी से बचे रहते हैं। जो कुछ दिनों तक चलते है।
