खास बात
होली आने में कुछ ही दिनों का समय रह गया है ऐसे में लोगों ने चिप्स-पापड़ बनाने की तैयारियां शुरू कर दी होंगी। इन्हें पहले से ही बनाकर स्टोर कर लिया जाता है। अगर इस साल आप होली पर आलू के पापड़ बनाने का सोच रहे हैं तो रेसिपी के साथ-साथ कुछ जरूरी टिप्स भी नोट कर लें ताकि आपके पापड़ परफेक्ट बनें। आइए जानते हैं इसके बारे में।
ये चाहिेए सामग्री
- आधा किलो आलू
- 3 बड़े चम्मच कुटी लाल मिर्च
- स्वादनुसार नमक
- जरूरत के अनुसार तेल
ये है बनाने की विधि
आलू के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले आलूओं को धोकर अच्छी तरह साफ कर लें अब इन्हें कुकर में डालें और 2 सीटी आने के बाद गैस बंद कर लें. जब कुकर का प्रेशर निकल जाए तो आलुओं को छन्नी से छानकर बाउल में निकाल लें। अब थोड़ा ठंडा होने पर आलुओं को कद्दूकस कर लें. कदूदकस करने के बाद आलुओं को एक चमचे की मदद से भी अच्छी तरह मैश कर लें।
अच्छी तरह से करें मिक्स
इसके बाद अब आलू के मिश्रण में नमक और मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दीजिए। अब हाथों पर अच्छी तरह तेल लगाएं और आलू की पिठ्ठी की लोइयां बनाकर रख लें। अब पापड़ को बेलने के लिए मोटी और बड़ी 2 पॉलीथीन शीट लीजिए फिर इसे तेल से अच्छी तरह ग्रीस कर दीजिए।
इस तरह बनाएं
अब साथ ही पापड़ सुखाने के लिए एक बड़ी सी चादर ले लीजिए। अब एक पॉलीथीन लीजिए उस पर फिर से तेल लगाइए। बीच में आलू की लोऊ रखिये। अब ऊपर से दूसरी पॉलीथीन रख दीजिए। अब अच्छी तरह किसी प्लेट से प्रेस कर दीजिए। प्रेस करने के लिए हाथों की उंगली की मदद से बीच में पापड़ को गोल-गोल करते हुए फैलाते जाइए। अब ऊपर वाली पॉलीथीन को हटाइये और चादर के ऊपर वाली पॉलीथीन पर उल्टा कर दीजिए। सूखने के बाद पटल दीजिए फिर सुखाइए। बस आपका पापड़ तैयार है। जो खाने में बहुत ही मजा देगा।
