इस तरह घर पर बनाएं चने की साग का पराठा, बस चाहिए ये सामग्री

सर्दियों के मौसम में बाजार में साग की कई तरह की वैरायटीज आसानी से मिल जाती हैं। इन हरे पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक, बथुआ, सरसों और चने का साग भी शामिल होता है। इस मौसम में चने का साग भी आसानी से मिल जाता है और ये सेहत के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। चने का साग कई तरह के पोषक तत्वों जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है। ऐसे में इसकी सब्जी बनाई जा सकती है और इसका पराठा भी तैयार किया जा सकता है। यहां हम चने के साग का पराठा बनाने का तरीका बता रहे हैं। जिसे आप आसानी से नाश्ते या फिर लंच के लिए बना सकते हैं। इसे रायता, टमाटर की सब्जी या फिर चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं। यहां सीखिए चने के साग का पराठा बनाने का तरीका-

चने के साग का पराठा बनाने के लिए आपको चाहिए-
– चने का साग

– अदरक

– लहसुन

– हरी मिर्च

– हल्दी

– धनिया

– मिर्च

– अजवाइन

– नमक

– घी

– गेहूं का आटा

कैसे बनाएं पराठा

इस पराठे को बनाने के लिए लहुसन और अदरक को अच्छे से छील लें। फिर चने के साग को भी अच्छे से छांट लें और इसके पत्तों को काट लें। फिर इन पत्तों को धो लें। अब लहसुन, अदरक और हरी मिर्च को भी अच्छे से पीस कर पेस्ट बना लें। अब आटा लें और फिर इसमें चने का साग, नमक, अजवायन, लाल मिर्च, धनिया, हल्दी को अच्छे से मिलाएं। इसमें अदरक-लहसुन के पेस्ट को भी मिलाएं। अब आटा लगाएं और इसे तेल से ग्रीस कर लें। फिर थोड़ी लोई लें और अब इसका पराठा बना लें। अब गर्म तवे पर डालें और घी से अलट-पलट से सेक लें। इस पराठे को आप सफेद बटर के साथ सर्व कर सकते हैं।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER