इन शानदार और आसान घरेलु उपायों से पाएं ज़िद्दी मुहासों से छुटकारा !

ज़िद्दी मुहासों से छुटकारा

मुंहासे आपकी त्वचा पर किसी घाव की तरह होते हैं। यह त्वचा के आयल ग्लैंड में बैक्टीरिया आने के कारण होते हैं । डॉक्टर्स मुहासों को फैलने से रोकने के लिए तुरंत इलाज करने की सलाह देते हैं। अगर सही समय पर ज़िद्दी मुहासों से छुटकारा नहीं पाया गया तो इसके कारण आपके पूरे चेहरे पर निशान पड़ जाते हैं ,जिन्हे हटाना बहुत मुश्किल हो जाता है। कुछ असरदार घरेलु उपायों की मदद से आप मुहांसो से निजात पा सकते हैं।

आइये देखते हैं ज़िद्दी मुहासों से छुटकारा पाने के कुछ आसान उपाय :

कोलगेट

यह आपको थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन यह मुहांसो को हटाने में बहुत मदद करता है। कोलगेट को अपने मुहांसो पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें और सुबह उठ कर पानी से धो लें । टूथपेस्ट मुहांसो को सूखा कर उन्हें जल्दी ठीक करता है ।

ज़िद्दी मुहासों से छुटकारा

वेसिलीन

मुँहासे से निजात पाने के लिए मुहांसो पर वैसलीन की एक पतली परत लगाएं । वैसलीन एक पेट्रोलियम जेली है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड करती है और मुँहासे को दूर करने में आपकी मदद करती है ।

बर्फ

थोड़े से आइस क्यूब लें और इसे नरम और साफ़ कपड़े में लपेटें। फिर इसे अपने मुहांसो पर लगाएं और इसे कुछ मिनटों के लिए लगा रेहने दें। बर्फ पिम्पल की सूजन को कम करने में मदद करता है । आइस पैक का इस्तेमाल करके आपके मुहांसो को तेज़ी से काम कर सकते हैं ।

ज़िद्दी मुहासों से छुटकारा

एलोवेरा

एलोवेरा के पत्तो से जेल बाहर निकाल लें । एलोवेरा जेल की परत अपने पिम्पल पर या पिम्पल के आस पास लगाएं। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इनफ्लेम्मेटरी गुण होते हैं जो मुहांसो को दूर करने में मदद करते हैं।

नीम

नीम की पत्तियों का पेस्ट बनाएं और मुहांसों पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर सूखने पर इसे धो लें। यह आपके मुहांसो को काम करेगा।

ज़िद्दी मुहासों से छुटकारा

हमने आपको कुछ सबसे शानदार और आसान घरेलु उपायों के बारे में बताया है जिनकी मदद से आप ज़िद्दी मुहांसो से छुटकारा पा सकते हैं। आप बताएं गएँ उपायों का उपयोग ज़रूर करें।

 

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER