हरभजन सिंह ने हाल ही में कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के संकेत

भारत में दिग्गज ऑफ स्पिनर गेंदबाज हरभजन सिंह ने हाल ही में संन्यास लेने के संकेत दिए हैं। आपको बता दें कि हरभजन सिंह लंबे समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे हैं। पंजाब के इस खिलाड़ी ने भारत के लिए लंबे समय तक गेंदबाजी की है। लेकिन रविचंद्रन अश्विन और रविन्द्र जडेजा के आने के बाद हरभजन सिंह लंबे समय से भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से बाहर चल रहे थे। इनको प्यार से भज्जी पा के नाम से जाना जाता है।

हाल में साल चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े हैं

आपको बता दें कि स्टार भारतीय खिलाड़ी हरभजन सिंह के नजदीकी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आगामी सत्र में भी हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस साल मार्च और अप्रैल में खेले जाने वाले आईपीएल के दौरान ही अपने करियर को लेकर आधिकारिक घोषणा करेंगे। आपको बता दें कि हरभजन सिंह ने आखिरी बार मार्च 2016 में भारत की तरफ से मैच खेला था।

पंजाब में जन्मे है हरभजन

3 जुलाई 1980 को पंजाब के जालंधर में हरभजन  का जन्म हुआ था। इनकी पत्नी गीता बसरा चर्चित मॉडल है। जिनके साथ इन्होंने 2015 में शादी की थी। दोनों के एक लड़की भी है, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। जिसका नाम हिन्या है।

पदार्पण मैच हरभजन सिंह  का

हरभजन ने टेस्ट पदार्पण मार्च 1998 में किया था और अगस्त 2015 तक 103 टेस्ट मैचों में 417 विकेट चटकाए। इस दौरान 25 बार उन्होंने पारी में पांच विकेट लेने का काम किया। वे 2008 से 2017 तक मुंबई इंडियंस टीम का भी हिस्सा रहे। इसके बाद 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े गए। साथ ही उन्होंने 48 मैचों में पंजाब रणजी टीम का प्रतिनिधित्व भी किया। वे पंजाब के कप्तान भी रहे।

तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय

भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में हरभजन  तीसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अनिल कुंबले के 619 और कपिल देव के 484 टेस्ट विकेट के बाद हरभजन का नंबर आता है। उन्होंने कुल 417 टेस्ट विकेट चटकाए हैं।

वहीं ऑफ स्पिनर के रूप में मुथैया मुरलीधरन के बाद दूसरे सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज है।

अन्तिम मैच हरभजन सिंह के

अन्तिम टेस्ट मैच बांग्लादेश के खिलाफ खेला था और वनडे 25 अक्टूबर 2015 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ एकदवसीय मैच खेला था। अन्तिम टी 20 मैच 4 मार्च 2016 को यूएई के खिलाफ खेला था।

गौरतलब है कि पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने आईसीसी विश्व कप सेमीफाइनल के बाद से भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है। कयास लगाए जा रहे हैं कि वो धौनी भी आईपीएल के बाद अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी अन्य खबरों के लिए लाइक करें यूथ एक्सप्रेस को

Sumit Shukla

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER