बता दे कि हरभजन सिंह न केवल भारतीय टीम के बेहतरीन खिलाडी है, बल्कि काफी मजाकिया स्वभाव के भी है। ऐसे में जब हरभजन, कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे, तब उन्होंने वहां क्रिकेट और क्रिकेटर से संबंधित कई दिलचस्प बातें भी शेयर की। यहाँ तक कि उन्होंने यह भी बताया कि आखिर क्यों सहवाग और वह मैन ऑफ द मैच बनने से डरते थे। जी हां कपिल शर्मा के शो पर सहवाग और अपनी हरभजन ने पोल खोली तथा बताया कि किस तरह से वह ज्यादा स्कोर बनाने से पहले ही आउट हो जाते थे। दरअसल यह तब की बात है जब क्रिकेट की दुनिया में भज्जी का शुरुआती दौर चल रहा था। इस बारे में बात करते हुए भज्जी ने बताया कि उनकी और सहवाग की अंग्रेजी जरा भी अच्छी नहीं थी।
हरभजन ने पोल खोली और बताया कि क्यों नहीं बनते थे मैन ऑफ़ द मैच..
यही वजह है कि वह मैन ऑफ मैच बनने से पहले ही मैदान से निकल लेते थे। वो इसलिए क्यूकि मैन ऑफ द मैच बनने के बाद इंटरव्यू देते समय अंग्रेजी में बात करनी पड़ती थी। जो उन दोनों के लिए काफी मुश्किल था। इसके बाद भज्जी ने कहा कि हमारा असली मैच तो तब ही शुरू होता था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो क्रिकेट के शुरुआती दौर में न केवल नवजोत सिंह सिद्धू बल्कि सहवाग और हरभजन सिंह भी अंग्रेजी बोलने से डरते थे। हालांकि अगर हम आज के समय की बात करे तो अब हरभजन और सहवाग दोनों की ही अंग्रेजी काफी सुधर चुकी है।
इसके इलावा हरभजन ने बताया कि जब वह अंडर 19 टीम के साथ अफ्रीका के टूर पर गए थे, तब उनकी अंग्रेजी बेहद खराब थी। ऐसे में जब वहां उनसे कोई भी व्यक्ति सवाल पूछता था, तब वह मुँह में चने डाल कर उन्हें चबाने लगते थे और कहते थे कि वी विल। जिसके बाद कपिल ने कहा था कि अब से वह भी यही तरीका अपनाएंगे। बता दे कि कपिल के शो पर न केवल सहवाग और अपनी हरभजन ने पोल खोली बल्कि यह भी बताया कि किस तरह से एक श्रीलंकन लड़की ने उन्हें अंग्रेजी बोलना सीखा दिया।


