हरा प्याज की बनाएं लाजवाब सब्जी, खाने में देगी भरपूर मजा, जानियें रेसिपी

हरा प्याज की बनाएं लाजवाब सब्जी, खाने में देगी भरपूर मजा, जानियें रेसिपी

हरा प्याज की बात करें तो यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि यह सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप हरे प्याज का सेवन कर सकते हैं। तो आज हम आपके लिए ये सब्जी की रेसिपी लेकर आए हैं। आइए जानते हैं इसकी विधि।

लाजवाब होती है सब्जी

क्या आपको ये पता है कि हरी पत्तियों वाले सफेद और छोटे प्याज को स्प्रिंग अनियन कहा जाता है। जहां इसका उपयोग गार्निशिंग के रूप में किया जाता है। साथ ही आलू की स्वादिष्ट सब्जी भी बनाई जाती है। इसमें सफेद रंग के प्याज और बड़े लंबे हरे पत्ते होते हैं। इसकी सब्जी का स्वाद वाकई लाजवाब होता है। हरे प्याज की सब्जी को आप एक बार जरूर ट्राई करें। जो खाने में बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट होती है।

ये चाहिए सामग्री

आधा किलो हरा प्याज
2 बड़े चम्मच तेल
1 छोटा चम्मच सरसों के दाने
¼ चम्मच हींग
नमक स्वादअनुसार
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
1 कप बेसन
धनिया और नींबू का रस

ये है बनाने की विधि

सबसे पहले तो हरे प्याज का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी और विटामिन बी2 भरपूर मात्रा में होता है। इसके अलावा यह थायमिन का भी अच्छा स्रोत है। यह हमारे शरीर के लिए इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है। इसमें मौजूद फाइबर शरीर को बेहतर तरीके से पोषण प्रदान करने का काम करता है। खासकर सर्दियों के मौसम में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए हरे प्याज का सेवन करना चाहिए।

ताकि ना पड़े गांठ

वहीं, हरे प्याज की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज को अच्छे से धो लें। इसके बाद इन्हें पतला-पतला काट लें। अब पैन को गैस पर रखें और 2 टेबल स्पून तेल डालकर गर्म करें। गरम होने पर राई और हींग डाल कर भूनिये, फिर कटा हुआ हरा प्याज डाल कर भूनिये। इसके बाद 1-2 मिनट बाद नमक। जिसमें लाल मिर्च, हल्दी डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब 1 कप पानी डालें। गरम होने पर सामग्री के अनुसार बेसन डालें और लगातार चलाते रहें ताकि इसमें एक गांठ भी न रहे। अब सब्जी को 6-7 मिनट तक पकाएं। जिसमें ऊपर से हरा धनिया और नींबू डालकर सर्व करें। जो खाने में बहुत ही मजा देगी।

Summary
हरा प्याज की बनाएं लाजवाब सब्जी, खाने में देगी भरपूर मजा, जानियें रेसिपी
Article Name
हरा प्याज की बनाएं लाजवाब सब्जी, खाने में देगी भरपूर मजा, जानियें रेसिपी
Description
हरा प्याज की बात करें तो यह हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि यह सर्दियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आप हरे प्याज
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER