लम्बे इंतज़ार बाद गूगल ने लाया एंड्राइड 10, जाने क्या है खास कैसे करे अपडेट

android 10

काफी लम्बे इंतज़ार के बाद आखिर कार गूगल ने एंड्राइड 10 को लांच कर दिया| Android 10 का फाइनल वर्जन आ चुका है और आज से यह Google Pixel स्मार्टफोन्स यूजर्स को दिया जा रहा है|  चूंकि इस बार नए एंड्रॉयड वर्जन का नाम किसी स्वीट पर नहीं है और इसलिए इसे सिर्फ Android 10 ही कहा जाएगा| आपको बता दे की इस वर्शन में आखिर क्या खास है और आप इससे कैसे डाउनलोड  सकते है|

Android 10 के फीचर

टॉप फीचर्स की बात करें तो Android 10 में प्राइवेसी कंट्रोल पर ध्यान दिया गया है, फोकस मोड है जो परेशान करने वाले ऐप्स को डिसेबल करेगा, नोटिफिकेशन कंट्रोल को बेहतर किया है और डार्क थीम दिया गया है| इसके अलावा जेस्चर कंट्रोल का भी ऑप्शन दिया गया है|

हालांकि अभी भी एंड्राइड 10 के सभी फीचर्स यूजर्स को नहीं मिलेंगे, क्योंकि कुछ फीचर्स अभी भी बीटा मोड में हैं और टेस्टिंग के बाद उन्हें अपडेट दे कर एंड्राइड 10 में जोड़ा जाएगा|

गूगल इस इस Android वर्शन में Live Caption का फीचर दिया गया है|  इसके तहत यूजर्स फोन में किसी भी ऑडियो या वीडियो में लाइव कैप्शन लगा सकते हैं|  लेकिन यह फीचर भी बाद में आएगा और कुछ समय तक के लिए इसे सिर्फ पिक्सल स्मार्टफोन्स के लिए लाया जाएगा|

कैसे करे नया वर्शन डाउनलोड

अगर आपके पास Google Pixel स्मार्टफोन है तो आपको अभी ही Android 10 मिल जाएगा. इसके लिए अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाएं, Advanced पर टैप करें System Update पर टैप करें|  यहां आपको Android 10 डाउनलोड करके इंस्टॉल करना का ऑप्शन मिलेगा|  वैसे आने वाले कुछ समय में नॉन पिक्स्ल स्मार्टफोन्स में भी एंड्राइड 10 का अपडेट दिया जाएगा|  वैसे गूगल के Google Pixel, Pixel XL, Pixel 2, Pixel 2 XL, Pixel 3, Pixel 3 XL, Pixel 3a में यह लेटेस्ट वर्शन मिल रहा है|

टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.

Summary
लम्बे इंतज़ार बाद गूगल ने लायाAndroid 10,  जाने क्या है खास- Youth Express
Article Name
लम्बे इंतज़ार बाद गूगल ने लायाAndroid 10, जाने क्या है खास- Youth Express
Description
Android 10 का फाइनल वर्जन आ चुका है और आज से यह Google Pixel स्मार्टफोन्स यूजर्स को दिया जा रहा है| गूगल के इन फ़ोन में यह नया वर्शन मिल रहा है|
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER