इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड में जब भी एक्शन हीरो की बात आती है, तब इस लिस्ट में सबसे पहले धर्मेंद्र और उनके बेटे सनी देओल का नाम ही सामने आता है। अब यूँ ही तो धर्मेंद्र जी को पूरी दुनिया गर्म धर्म के नाम से नहीं जानती। बहरहाल धर्मेंद्र जी के बॉलीवुड करियर से तो पूरी दुनिया वाकिफ है। मगर उनके निजी जीवन के बारे में काफी कम लोग ही जानते है। बता दे कि धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश कौर के बारे में बहुत कम लोग ही जानते है। गौरतलब है कि प्रकाश कौर को लेकर हाल ही में हेमा मालिनी ने कुछ कहा था। हालांकि उन्होंने क्या कहा था ये आप खुद ही यहाँ पढ़ लीजिये।
धर्मेंद्र की पहली पत्नी को लेकर हेमा मालिनी ने कहा..
दरअसल हेमा मालिनी धर्म जी की दूसरी पत्नी है। जी हां धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी से शादी करने के लिए मुस्लिम मजहब तक कबूल किया था। यहाँ तक कि हेमा मालिनी ने भी मुस्लिम धर्म कबूल किया था। अब यूँ तो हेमा मालिनी हमेशा अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करने से टलती आई है। मगर हाल ही में उन्होंने अपने निजी जीवन को लेकर कई बातें लोगो के सामने जाहिर की है। इस बारे में बात करते हुए हेमा जी ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार धर्मेंद्र को देखा था, तब उन्हें लगा था कि वह केवल उनके लिए ही बने है। जिसके बाद उन्होंने अपना पूरा जीवन धर्मेंद्र जी के साथ बिताने का फैसला लिया।
इसके बाद हेमा ने बताया कि धर्मेंद्र कहते है कि उनके पैरो में अब दर्द रहने लगा है। उन्हें लगता है कि अब वह बूढ़े होते जा रहे है। मगर इतने सालो के बाद भी हमारे रिश्ते का भरोसा वैसा ही बना हुआ है। वही धर्मेंद्र की पहली पत्नी के बारे में बात करते हुए हेमा जी ने कहा कि वह नहीं चाहती थी कि उनकी शादी की वजह से किसी को दुःख पहुंचे। यही वजह है कि उनकी पहली पत्नी और बच्चो ने कभी अपनी जिंदगी में मेरी दखलंदाजी महसूस नहीं की। जी हां हेमा जी ने कहा कि उन्होंने कभी धर्म जी को उनके परिवार से अलग नहीं किया। बता दे कि धर्मेंद्र और हेमा मालिनी ने कई बॉलीवुड फिल्मो में एक साथ काम किया है और इसी दौरान उनके बीच प्यार की शुरुआत हुई थी। जो बाद में शादी तक पहुँच गई।



