अब आप चलती ट्रेन में अपने फ़ोन से एफआईआर दर्ज करा सकते हैं| भारतीय रेलवे समय समय पर हमें कई सुविधाएँ उपलब्ध कराती रही है| जैसे की कुछ समय पहले ही रेलवे ने ऐलान कि तत्काल टिकट कैंसिल होने पर पैसे वापस हो जायेंगे| अब रेलवे ने नई सुविधा दिया है जिसके अंतर्गत अब आप चलती ट्रेन में अपने फ़ोन से एफआईआर दर्ज करा सकते हैं। अब से पहले अगर हमारे ट्रैन में कोई अनहोनी होती थी तो हमे अगले स्टेशन का इंतजार करना पड़ता था| लेकि लेकिन अब ऐसा बिलकुल भी नहीं है| रेलवे ने एक नए मोबाइल एप्प की सुविधा प्रदान की है जिसके तहत अब आप चलती ट्रेन में एफआईआर दर्ज रहे सकते हैं| इस मोबाइल एप्प के जरिये यात्री छेड़छाड़, चोरी, आपातकाल इत्यादि का शिकायत कर सकते हैं|
शिकायत करने के साथ ही इसे “जीरो एफआईआर” बदल दिया जायेगा और आरपीएफ की टीम आपकी मदद के लिए आगे आएगी|
जीरो एफआईआर
गौरतबल हो की “जीरो एफआईआर” के टहल कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत किसी भी पुलिस स्टेशन पर करा सकता है|
आपको मालूम हो की मोबाइल एप्प से शिकायत दर्ज करने का पायलट प्रोजेक्ट मध्य प्रदेश में पहले से चलता आ रहा है| और इस सुविधा को जल्द ही पुरे देश में लागु किया जायेगा| इसकी खासियत यह है कि इस अप्प से आरपीएफ, जीआरपी, टीटीई और कंडक्टर को एकसाथ जोड़ा गया है|
गौरतबल हो कि फ़िलहाल अगर आपके साथ ट्रेन में कोई अप्रिय घटना होती है तो टीटीई आपको शिकायत फॉर्म प्रदान करता है| जिसे भरकर अगले स्टेशन पर आरपीएफ या जीआरपी को देना पड़ता है| जो बाद में एफआईआर में बदल जाता है| और इस प्रक्रिया में देर होने से यात्री को तुरंत मदद नहीं मिल पति है| इस एप्प के माध्यम से यात्री ऑफलाइन भी शिकायत दर्ज करा सकता है| रेलवे ये सुविधा बहुत जल्द ही पुरे भारत में देने जा रही है| तो यात्रीगण कृपया ध्यान दें, अब आप चलती ट्रेन में अपने फ़ोन से दर्ज करा सकते हैं एफआईआर|