FCI में निकली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई, होनी चाहिए ये योग्यता

FCI में निकली बंपर वैकेंसी, ग्रेजुएट पास करें अप्लाई, होनी चाहिए ये योग्यता

वैकेंसी की बात करें तो भारतीय खाद्य निगम यानी FCI में ग्रेड 3 के तहत गैर कार्यकारी पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 5 हजार 043 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए FCI ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक सूचना जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 6 सितंबर 2022 मंगलवार के दिन से शुरू हो जाएगी। जिसके लिए 5 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते है।

इन पदों पर होगी भर्ती

बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए FCI डिपो और कार्यालयों में ग्रेड 3 के जूनियर इंजीनियर, टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर सहित 5043 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए उत्तर क्षेत्र में 2388 पदों पर, दक्षिण क्षेत्र के 979 पदों, पूर्वी क्षेत्र में 778 पदों, पश्चिम क्षेत्र में 713 पदों और पूर्वोत्तर क्षेत्र में 185 पदों पर भर्तियां के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ये होनी चाहिए योग्यता

वही एजी-III (लेखा) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। वहीं एजी-III (सामान्य) के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी विषय में स्नातक की डिग्री के साथ कंप्यूटर की भी जानकारी होनी अनिवार्य है।

ये होनी चाहिेए उम्र सीमा

हालांकि, इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों की अलग-अलग उम्र सीमा निर्धारित की गई है। जिसके लिए आप आधिकारिक नोटिफिकेशन को एक बार अच्छी तरीके से पढ़ सकते है।

शुल्क

  • सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 500/-
  • एससी / एसटी / दिव्यांग: 0/-
  • सभी श्रेणी महिला: 0/-

इस तरह किया जाएगा चयन

जानकारी के लिए बता दें कि इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और दस्तावेज सत्यापन के जरिए किया जाएगा।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER