आज कल बड़े परदे पर चारो तरफ अक्षय कुमार की फिल्मो का ही जादू छाया हुआ है। जी हां दर्शक अक्षय कुमार की फिल्मो को खूब पसंद भी कर रहे है। तो ऐसे में अगर हम ये कहे कि फ़िलहाल बॉलीवुड में अक्षय कुमार का बोलबाला है, तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। वैसे आपको बता दे कि अक्षय कुमार हर साल तीन से भी ज्यादा फिल्मो में काम करते है। तो वही अक्षय कुमार के फैंस भी उनके बारे में बहुत सी बातें जानने के लिए उत्सुक रहते है। इसलिए आज हम आपको अक्षय कुमार की फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है।
अक्षय कुमार की फेवरेट एक्ट्रेस है ये..
दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान उनसे यह सवाल पूछा गया था कि उन्हें कौन सी एक्ट्रेस पसंद है। जिसके बाद अक्षय कुमार ने जवाब में दो एक्ट्रेस का नाम लिया था। बता दे कि सबसे पहले तो अक्षय कुमार ने श्रीदेवी का नाम लिया था। उनका कहना है कि वह नब्बे के दशक से ही श्रीदेवी को काफी पसंद करते है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने कहा कि उनकी यादें आज भी हमारे दिल में कायम है। वह हमेशा से मेरी फेवरेट एक्ट्रेस थी और आगे भी रहेगी। इसके बाद अक्षय कुमार से पूछा गया था कि आज की जनरेशन में आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन सी है। तो इसके जवाब में अक्षय कुमार ने करीना कपूर का नाम लिया।
बता दे कि अक्षय और करीना कई फिल्मो में एक साथ काम भी कर चुके है। यहाँ तक कि इन दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसंद भी करते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अक्षय कुमार की फेवरेट एक्ट्रेस की लिस्ट में श्रीदेवी और करीना कपूर दोनों का नाम शामिल है। हालांकि सब को ये भी लग रहा था कि शायद अब अक्षय कुमार अपनी पत्नी ट्विंकल का नाम लेंगे। मगर ट्विंकल खन्ना ने बहुत ही कम फिल्मो में काम किया है। यही वजह है कि अक्षय कुमार ने उनका नाम नहीं लिया। “वैसे दोस्तों आपकी पसंदीदा एक्ट्रेस कौन सी है, ये हमें बताना मत भूलियेगा।”



