जिस तरह प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास हमेशा उन्हें सपोर्ट करते आएं है। ठीक उसी तरह से प्रियंका भी अपने पति निक को खूब प्रोत्साहित करती है। जी हां जब प्रियंका चोपड़ा की कोई नयी फिल्म आने वाली होती है, तब निक जोनास उनकी ख़ुशी का हिस्सा बनते है। तो ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा भी निक जोनास की फैन बन चुकी है। दरअसल हाल ही में निक जोनास के शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा उनकी पत्नी के रूप में नहीं बल्कि चियरलीडर के रूप में नजर आ रही है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो प्रियंका इस शो में निक की फैन गर्ल बन कर आई है।
निक जोनास की फैन बनी प्रियंका चोपड़ा..
दरअसल प्रियंका और निक दोनों ही इन दिनों हैप्पीनेस बिगिन्स टूर पर यूरोप में गए हुए है। इस दौरान निक जोनास ने जैसे ही जेलस गाने पर परफॉर्म करना शुरू किया, वैसे ही प्रियंका चोपड़ा मस्ती के मूड में आ गयी। जी हां उनका यह अंदाज देख कर हर कोई हैरान रह गया और उन्हें निक की सबसे बड़ी फैन गर्ल कह कर पुकारा जाने लगा। गौरतलब है कि यह टूर जोनास ब्रदर्स का था, लेकिन इस टूर में प्रियंका भी उनके साथ ही है। बता दे कि जहाँ एक तरफ निक अपनी हर परफॉरमेंस को बेहतरीन बनाने के लिए पूरी जान लगा देते है।
Priyanka during jealous really gets me🥺 pic.twitter.com/AgUcz8PhSy
— lizbeth (@Lizbethhx3) February 17, 2020
वही दूसरी तरफ प्रियंका भी अपने पति के हर शो को बहुत ही उत्साहित हो कर एन्जॉय करती है। ऐसे में निक की उनसे बड़ी फैन मिलना तो मुश्किल ही है। फ़िलहाल प्रियंका चोपड़ा के मस्ती भरे अंदाज की एक झलक आप खुद इस वीडियो में देख सकते है।यह वीडियो निक और प्रियंका के एक फैन द्वारा ही रिकॉर्ड किया गया है। जो सोशल मीडिया पर लोगों को काफी पसंद आ रहा है। दोस्तों आपको प्रियंका चोपड़ा का यह अंदाज कैसा लगा, ये हमें जरूर बताईयेगा।


