इसमें कोई शक नहीं कि अल्का याग्निक बॉलीवुड की प्रसिद्ध और बेहद सुरीली गायिकाओं में से एक है। हालांकि उनके लिए इस कामयाबी को हासिल करना आसान नहीं था। जी हां इस कामयाबी को पाने के लिए अल्का याग्निक ने काफी संघर्ष किया है। वैसे आज हम आपको मशहूर गायिका अल्का याग्निक के जीवन से जुडी कुछ खास बातें बताने वाले है। जी हां कुछ ऐसी बातें जिनके बारे में आप भी नहीं जानते होंगे। यह साल 1976 की बात है। जब दस साल की एक बच्ची अपनी माँ के साथ कोलकाता से मुंबई आई थी। बता दे कि माँ अपनी बच्ची को चाइल्ड आर्टिस्ट बनाना चाहती थी। मगर तब उनसे यह कहा गया कि जब तक उनकी बच्ची की आवाज थोड़ी सी मच्योर नहीं हो जाती तब तक उन्हें इंतजार करना ही पडेगा।
राजस्थान के 3 ऐसे मशहूर किले जिसे आपको ज़रूर देखना चाहिए
मशहूर गायिका अल्का याग्निक..
हालांकि इसके बाद भी माँ और बच्ची दोनों की कोशिश जारी रही और आखिरकार उन्हें सफलता मिल ही गई। जी हां एवरग्रीन एक्टर राज कपूर को उस बच्ची की आवाज बेहतरीन लगी और ऐसे में उन्होंने उस बच्ची को म्यूजिक डायरेक्टर लक्ष्मीकांत जी से मिलने के लिए भेज दिया। मगर इसके बाद भी उस बच्ची के सामने दो ऑप्शन रखे गए। इनमे से पहला ऑप्शन तो आवाज की डबिंग करना था और दूसरा ऑप्शन गाने के लिए थोड़ा इंतजार करना था। बता दे कि बच्ची की माँ जिसका नाम शुभा था, उन्होंने इंतजार करना ही बेहतर समझा।
शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थी बॉलीवुड की ये मशहूर और खूबसूरत एक्ट्रेस
मगर कई साल रुकने के बाद उस बच्ची को एक फिल्म में गाना गाने का मौका मिला। उस फिल्म का नाम पायल की झंकार था। जो साल 1980 में रिलीज़ हुई थी। गौरतलब है कि यह बच्ची कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका अल्का याग्निक ही थी। दरअसल जब अल्का जी छह साल की थी, तब वह आकाशवाणी में भजन गाया करती थी। इसके इलावा उनकी माँ भी क्लासिकल सिंगर थी।
हालांकि जब अल्का जी को बॉलीवुड में कामयाबी मिली, तब वह बस आगे ही बढ़ती गई और उन्होंने पीछे मुड कर नहीं देखा। हमें यकीन है कि बॉलीवुड की मशहूर गायिका अल्का याग्निक के जीवन से जुडी यह दिलचस्प और संघर्ष भरी बातें जान कर आपको काफी मजा आया होगा।
बॉलीवुड और एंटरटेनमेंट से जुडी ऐसी ही और भी मजेदार और लेटेस्ट न्यूज़ अब केवल Youth Express पर.


