यूँ तो टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में एक्टर और एक्ट्रेस का सिगरेट पीना काफी आम सी बात है। मगर आज हम आपको उस एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे है, जो हर रोज 40 सिगरेट पी जाती है। जी हां यक़ीनन आपको भी ये जान कर हैरानी हो रही होगी, लेकिन ये सच है। दरअसल इस अभिनेत्री का नाम अंजू महेन्द्रू है। वैसे बहुत कम लोग जानते है कि टीवी एक्ट्रेस अंजू महेन्द्रू पहले बॉलीवुड फिल्मो में काम करती थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ उनका कई साल तक अफेयर भी चला।
हर रोज 40 सिगरेट..
मगर जब इन दोनों के रिश्ते का अंत हुआ, तब राजेश खन्ना ने हर प्रोड्यूसर के सामने एक अजीब सी शर्त रख दी थी। वो ये कि जो भी अंजू महेंद्रू को फिल्म में रोल देगा, वह उस प्रोड्यूसर की फिल्म करने के लिए दोगुनी रकम लेंगे। जिसके कारण अंजू जी को फिल्मो में काम मिलना बंद हो गया। हालांकि वह आज के समय में फिल्मो में छोटे मोटे रोल करते हुए नजर आ ही जाती है। जैसे कि एकता कपूर की फिल्म डर्टी पिक्चर में उनका छोटा सा ही सही लेकिन काफी दमदार रोल है।
बिजनेसमैन आरिफ पटेल का निधन, बॉलीवुड के कई स्टार पहुंचे उनके घर-देखे तस्वीर
वैसे हम आपको बता दे कि अंजू महेन्द्रू एकता कपूर के कई सीरियल्स में भी काम कर चुकी है। यहाँ तक कि उन्हें टीवी पर असली पहचान एकता कपूर के सीरियल्स में काम करके ही मिली है। वही अगर उनकी निजी जिंदगी की बात करे तो अब वह तेहत्तर साल की हो चुकी है और सुबह चार बजे उठ जाती है। केवल इतना ही नहीं इसके साथ ही अंजू जी का कहना है कि वह केवल चार घंटे ही सोती है और दिन में चालीस कप चाय तथा हर रोज 40 सिगरेट भी पी जाती है। हालांकि दिन भर में इतनी सिगरेट पीने के बावजूद भी वह एकदम फिट रहती है। बता दे कि अंजू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है।



