17वीं लोकसभा के लिए आज मतों की गणना हो रही है। इस बार का लोक सभा चुनाव काफी दिलचस्प और ऐसतिहासिक भी है| अगर आपके पास टीवी नहीं है या आप कही बाहर है जहा टीवी नहीं देख पा रहे है तो घबराये नहीं अगर आप भी Lok sabha Election Result 2019 लाइव देखने चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे की आप कैसे और कहा इससे देखे सकते है|
आप Youtube, Zee5, Hotstar, Jio, SonyLiv, और Voot App पर लोकसभा चुनाव 2019 के रिजल्ट लाइव देख सकते हैं।

Election Result 2019 : Zee5
लोकसभा चुनाव के मतों की गणना की लाइव कवरेज आप Zee5 पर (Election Result 2019 On Zee5) भी लाइव देख सकते हैं। यहां जी न्यूज, जी हिंदुस्तान, जी 24 तास, जी राजस्थान, डीडी न्यूज और जी मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़, जी सलाम न्यूज टीवी चैनल पर लाइव देख सकते हैं। बता दें की Zee5 पर ये सभी चैनल देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदने की जरूरत नहीं है।
Youtube
अगर आप यूट्यूब पर लोकसभा चुनाव 2019 के परिणाम लाइव देखना चाहते हैं। तो आपको अपने स्मार्टफोन पर Youtube ओपन करना होगा। यहां होम स्क्रीन पर आपको यूट्यूब की ओर से Election Results 2019 वॉच लाइव का बटन दिखाई देगा। इलेक्शन रिजल्ट के लिए प्रसार भारती ने यूट्यूब से पार्टनरशिप की है। यहां आप डीडी न्यूज के माध्यम से लाइव इलेक्शन रिजल्ट देख सकते हैं। इसके साथ ही आप यूट्यूब पर कई न्यूज चैनल्स लाइव देख सकते हैं।
Hotstar
इलेक्शन रिजल्ट 2019 की लाइव कवरेज हॉटस्टार पर भी देखी जा सकती है। Hotstar यूजर्स को इसके लिए हॉटस्टार के न्यूज सेक्शन में क्लिक करना होगा। यहां कई न्यूज चैनल लाइव मौजूद हैं, जिसमें इलेक्शन रिजल्ट की लाइव कवरेज को स्मार्टफोन में देख सकते हैं।
Sony Liv
Sony Liv एप पर भी लोकसभा चुनाव परिणाम 2019 लाइव देख सकते हैं। Sony Liv एप (Election Result 2019 On Sony Liv) पर मौजूद न्यूज चैनल्स पर Election Result 2019 की कवरेज को लाइव देखा जा सकता है।
Jio Tv
Jio यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर मौजूद Jio Tv App पर लोकसभा चुनाव के नतीजे लाइव देख सकते हैं। Jio TV App पर कई सारे न्यूज चैनल लाइव देखे जा सकते हैं। जिनमें Election Result 2019 की कवरेज को देखा जा सकता है।
Election Result 2019: Voot
नेटवर्क 18 की OTT एप Voot पर भी लोकसभा 2019 के चुनाव पर हो रही लाइव कवरेज को लाइव देखा जा सकता है। Voot App पर न्यूज 18 नेटवर्क के सभी चैनल लाइव देखे जा सकते हैं।
टेक्नोलॉजी से जुड़ी ख़बरें अब सिर्फ Youth Express पर

