EcoSport के दो नए वैरिएंट भारत में हुए लॉन्च, जानिए क्या खास है नई कार में

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड EcoSport के दो अपग्रेड वैरिएंट लेकर आयी है। इन दोनों वैरिएंट की तकनीक और लुक में थोड़ा बदलाव है। कंपनी ने कार के नए वैरिएंट में पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं। फोर्ड ने इन दोनों नए एडिशन को EcoSport S और EcoSport Signature नाम दिया है।

 

फोर्ड इंडिया की सब कॉम्पैक्ट एसयूवी EcoSport कार के शौकीनों का पसंद रही है। इसी को देखते हुए कंपनी ने कार के फीचर्स को अपडेट करके नए वैरिएंट लॉन्च किए हैं। पहले वैरिएंट EcoSport S में 123 बीएचपी का एक लीटर इकोबूस्ट इंजन है। जिसमें 170एनएम टार्क जनरेट हो सकता है। कार की लाइट में भी बदलाव किया गया है। इस मॉडल में 6 एयरबैग्स दिए गए हैं। इसमें ब्लैक फॉग लैम्प बेजल और स्मोक्ड एचआईडी हेडलैंप है। कार को नया रूप देने के लिए इसमें 4.2 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ सीटों पर ऑरेंज एक्सेंट दिया गया है। इसके अलावा 8 इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी है।

 

EcoSport Signature में सनरूफ देते हुए इस फनरूफ का नाम दिया है। इस मॉडल को अलग बनाते हुए इसके इंटीरियर में सेंटर कंसोल है। इंस्ट्रूमेंट पैनल के साथ सीटों पर नीला एक्सेंट दिया गया है। कार के फ्रंट में ब्लैक फॉग लैम्प फैजल, ग्रिल में क्रॉम सराउंड नए ग्राफिक्स के साथ लॉन्च किया गया है।

 

EcoSport S के पेट्रोल वर्जन की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 11.37 लाख रुपए होगी। जबकि डीजल वैरिएंट की कीमत 11.87 लाख रुपए है। इसके अलावा EcoSport Signature के पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 10.4 लाख रुपए तथा डीजल मॉडल की कीमत 10.99 लाख रुपए रखी गई है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER