ऑफिस असिस्टेंट और अकाउटेंट पदों पर सरकारी नौकरी के मौके

 

हितेश पंत (नई दिल्ली)

पावर सेक्टर में जॉब करने के इच्छुक युवाओं के लिए खुशखबरी है। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो बिहार पावर हॉल्डिंग कंपनी लिमिटेड में आपके लिए जूनियर अकाउटेंट और असिस्टेंट के पदों पर नौकरी पाने का मौका है। दोनों पदों को मिलाकर कुल 440 रिक्त स्थानों पर युवाओं की नियुक्ति की जा रही है।

 

बिहार पावर हॉल्डिंग कंपनी में जूनियर अकाउटेंट क्लर्क के 350 पदों पर भर्तियां की जा रही है। जो युवा कॉमर्स स्ट्रीम में ग्रेजुएट हैं वे इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को पहले प्रोबेशन पीरियड में रखा जाएगा जहां 9200-15500 रुपए पे स्केल पर सेलरी दी जाएगी। सफलता पूर्वक प्रोबेशन पूरा करने पर पूर्णकालिक नियुक्ति हो जाएगी। इन पदों पर 21 से 42 वर्ष आयु वाले युवा आवेदन कर सकते हैं।

 

इसके अलावा असिस्टेंट के 90 पदों पर भी भर्तियां की जा रही हैं। इन पदों पर किसी भी विषय पर ग्रेजुएशन डिग्री होल्डर युवा आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35400 के बेसिक पे के हिसाब से सेलरी मिलेगी। इन पदों पर आवेदन वे युवा कर सकते हैं जिनकी उम्र 21 साल से 37 साल के बीच है।

 

इन दोनों पदों पर चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा के आधार पर होगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन करने करने के लिए 1500 रुपए की एग्जाम फीस जबकि एससी-एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 375 रुपए का परीक्षा शुल्क दिया जाना है। जूनियर अकाउटेंट पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई और असिस्टेंट पदों पर आवेदन की अंतिम तारीख 29 मई रखी गई है।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER