आईपीएल 2019 में मुंबई इंडियंस का कप्तान रोहित शर्मा को नियुक्त किया गया था। मगर 10 अप्रैल को जब मुंबई इंडियंस की टीम मैदान पर उतरे तो कप्तान की जिम्मेदारी रोहित शर्मा की जगह टीम के विस्फोटक बल्लेबाज किरोन पोलार्ड निभा रहे थे। हालांकि इस मैच में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेट से किंग्स इलेवन पंजाब को करारी शिकस्त दी। मगर मैच देखने वालों और मुंबई इंडियंस के सभी फैंस के दिलों में यही एक सवाल था कि आखिर रोहित शर्मा मैदान में मैच खेलने के लिए क्यों नहीं आए? आखिर कौन सा ऐसा कारण था जिसकी वजह से रोहित शर्मा को बाहर रहना पड़ा और किरोन पोलार्ड को कप्तान के रूप में जिम्मेदारी देनी पड़ी।
दरअसल मुंबई इंडियंस के नियमित कप्तान रोहित शर्मा को 10 अप्रैल के मैच के दौरान इस वजह से खेलने के लिए नहीं उतारा गया क्योंकि पिछले मैच में ही उनके पांव में चोट लग गई थी। हालांकि यह चोट ज्यादा गंभीर तो नहीं थी। मगर उन्हें आराम दिया गया था ताकि वह अगले मैच में वापसी कर सके। 15 अप्रैल को विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन होना है। ऐसे में रोहित शर्मा के पांव में चोट लगना अच्छा संकेत नहीं है। अगर चोट गंभीर हुई तो विश्व कप में भारतीय टीम मुश्किल में पड़ सकती है। इसके पहले भारतीय गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जो कि मुंबई इंडियंस की तरफ से ही खेलते हैं। उन्हें भी कुछ दिनों पहले चोट का सामना करना पड़ा था जो कि विश्वकप के लिए अच्छा संकेत नहीं है।
मुंबई इंडियंस के मैच के दौरान बहुत कम ही ऐसा देखने को मिला है। जब रोहित शर्मा चोट की वजह से कभी बाहर हुए हों।
10 अप्रैल को खेले गए इस मैच में मुंबई इंडियंस में किंग्स इलेवन पंजाब को 3 विकेट से हराया। जिसमें किरोन पोलार्ड ने शानदार बल्लेबाजी की और आखरी और में तेजी से रन बनाए। एक समय मुंबई इंडियंस की हालत ऐसी थी जब लग रहा था की मुंबई इंडियंस मैच हार जाएगी। मगर किरोन पोलार्ड ने अपने बल्लेबाजी के दम पर असंभव लग रहे मैच को भी अपने पाले में पलट कर टीम को जीत दिला दी।

