क्रिस गेल T20 क्रिकेट का एक ऐसा नाम है। जिसके सामने आते ही एक ऐसे बल्लेबाज का चेहरा सामने आता है जिसे देख कर गेंदबाज खौफ खा जाते हैं। आईपीएल में शायद ही ऐसा कोई गेंदबाज बचा हो जिसने क्रिस गेल की बल्लेबाजी का कहर ना झेला हो। T20 क्रिकेट में क्रिस गेल के नाम की तूती बोलती है। जब वह गेंदबाजों की पिटाई करने लगते हैं तो रुकने का नाम नहीं लेते। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल आईपीएल 2019 में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम से खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल 2019 में जितने भी मैच खेले उनमें से केवल एक मैच में उनका बल्ला चला और उन्होंने 36 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। मगर किंग्स इलेवन पंजाब के लिए और क्रिस गेल के चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। क्रिस गेल आईपीएल के इस बारहवें संस्करण से बाहर भी हो सकते हैं।
दरअसल 10 अप्रैल को जो मैच मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खेला गया। उसमें पहली पारी के 13 ओवर में जब क्रिस गेल बैटिंग कर रहे थे तो उनके पेट में खिंचाव हो गया। जिसकी वजह से उन्हें दवा का सहारा लेना पड़ा लेकिन अगली ही गेंद पर क्रिस गेल आउट हो गए। इस बात से पता चलता है कि उनकी पीठ में हुआ खिंचाव कितना दर्दनाक था। दर्द की वजह से ही गेल अगली गेंद पर आउट हो गए थे और दूसरी पारी में दर्द के कारण ही गेल फील्डिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आए।
किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर अश्विन ने भी बयान देते हुए कहा था कि उनकी पीठ में दर्द है और अभी हम यह जानकारी ले रहे हैं कि यह दर्द कितना गंभीर है। टीम के कोच श्रीधरन श्री राम ने बात करते हुए कहा कि उनकी कितनी गंभीर है, इस बात का आकलन किया जा रहा है। अगर चोट में गंभीर ना हुई तो उन्हें आराम दिया जाएगा। यह पहली बार नहीं है जब गेल चोट के कारण परेशान हुए हैं। इसके पहले के आईपीएल सीजन में भी उन्हें चोट की वजह से काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

