ऐसा अक्सर होता है कि घर ही नहीं बल्कि घर की छत भी वास्तु के मुताबिक काफी अहम होती है। क्योंकि घर की छत को भी अगर वास्तु के मुताबिक न रखा जाए तो परिवार के लोगों की तरक्की रुक जाती है। साथ ही साथ कई प्रकार की समस्याएं भी पैदा हो जाती है। जिसका असर धीरे-धीरे पता लगता है।
छत को रखें साफ-सुथरा
वहीं, अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने घरों की छत पर तमाम सामान रख लेते हैं जिसमें कुछ काम का होता है तो कुछ फालतू का। बता दें कि वास्तु के मुताबिक, घर की छत पर बेकार का सामान या कबाड़ा रखना अशुभ होता है। जहां वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर की छत को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि छत पर कबाड़ सामान रखने से कई तरह की नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। जिसका असर परिवार के सदस्यों पर होने लगता है।
खास बात
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, अगर किसी घर की छत पर कबाड़ सामान या टूटा-फूटा सामान रखा होता है। उस घर के लोगों को स्वास्थ्य समेत परिवार के लोगों के रिश्तों में बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। जिन घरों की छतों पर कबाड़ सामान रखा होता है वहां अक्सर परिजनों के बीच में कलह होने लगती है। साथ ही इसका असर उनके दिमाग पर भी पड़ता है।
रूक जाती है तरक्की
यही नहीं वास्तु के मुताबिक, घर की छत पर पड़ा फालतू सामान वास्तु दोष और पितृ दोष का कारण भी बनता है। साथ ही घर का माहौल भी खराब होने लगता है और परिवार के सदस्यों की तरक्की रुक जाती है। यही नहीं परिवार की आर्थिक स्थिति पर भी इसका प्रभाव पड़ता है।