हम सभी जानते है कि घर की दीवारों पर पेंट या सफेदी उसके मेकअप का काम करती है। दीवारों पर नया पेंट करवाने से घर न सिर्फ सुंदर दिखता है बल्कि एक सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। गर्मी के मौसम की तपती दोपहर में हर कोई बाहर जाने से बचता है। जहां ऐसे में मन करता है कि बस घर में ही दिन गुजर जाए लेकिन बार-बार के पावर कट इसमें बाधा बनते हैं जबकि एसी और कूलर लगातार चलाने से बिजली का बढ़ता खर्च डराता भी है। आइये जानते है कुछ टिप्स के बारे में।
यह रंग माना जाता है शुभ
क्या आप ये जानते है कि खाना बनाने की जगह यानी किचन के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ माना जाता है। वॉशरूम या बाथरूम में सफेद या हल्का नीला रंग करवाना बेहद अच्छा माना जाता है। ड्राइंग रूम में आसमानी, क्रीम कलर, या हल्का पीला रंग करवाना सही माना जाता है।
किचन में करे ये रंग
वहीं, खाना बनाने की जगह यानी किचन के लिए लाल और नारंगी रंग शुभ माना जाता है। वॉशरूम या बाथरूम में सफेद या हल्का नीला रंग करवाना बेहद अच्छा माना जाता है। ड्राइंग रूम में आसमानी, क्रीम कलर, या हल्का पीला रंग करवाना सही माना जाता है।
कराएं हल्के रंग
एक बात का ध्यान रखें कि सीलिंग को हमेशा हल्के रंग से रंगना चाहिए। गहरे रंग ज्यादा गर्मी को सोखते हैं और सीलिंग बहुत जल्द गर्म हो जाती है। इसलिए डार्क की जगह लाइट कलर का इस्तेमाल करना ज्यादा मुफीद रहता है। ऐसा ही दीवारों के बाहरी और अंदरूनी हिस्से पर भी करना चाहिए। हल्के रंगों के प्रयोग से घर का तापमान बाहरी तापमान के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस कम हो जाता है। कमरे को ठंडा बनाए रखने के लिए लाइट ब्लू शेड का इस्तेमाल सबसे सही रहता है। नीला रंग हीट कम सोखता है और ठंडक बनी रहती है। इसके अलावा साउथ वॉल डार्क शेड मरून कलर में रखनी चाहिए। इससे घर की गर्मी घर के उस कोने में चली जाएगी। जिससे घर में ठंडक का माहौल बरकरार बना रहेगा।
