क्या दिशा वकानी उर्फ दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी करना चाहती हैं? जानें पूरा सच यहाँ

दिशा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा अपनी प्रमुख अभिनेत्री दिशा वकानी उर्फ़ दयाबेन से जुड़े विवाद को लेकर काफी लम्बे समय से सुर्खियों में रहा है, शो में दयाबेन का बहुचर्चित किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दिशा ने इस शो को रचनात्मक अंतर बताते हुए छोड़ दिया था। जबकि निर्माताओं ने उसे वापस लाने के कई प्रयास किए हैं क्योंकि प्रोडक्शन हाउस जनता था के लोग दयाबेन को बहोत पसंद करते हैं, दर्शक उनसे प्यार भी करते हैं, लेकिन अभिनेत्री ने शो में वापस आने से मना कर दिया।

लेकिन अब नयी रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला है कि अब जब निर्माता असित मोदी नए दयाबेन की तलाश शुरू कर दी है, तो अब दिशा वकानी शो में वापसी करने के लिए अपनी शर्तों में कुछ बदलाव करने को राज़ी हैं।

जानें क्या थी दिशा वाकाणी उर्फ़ दयाबेन की शर्तें

नवीनतम रिपोर्टों के अनुसार, यह कहा जा रहा था के दिशा वकानी ने शुरू में नहीं सोचा था कि निर्माता उनकी जगह किसी और देने की सोचेंगे भी, लेकिन अब, जब यह हो रहा है, तो उन्होंने शो पर लौटने के लिए अपने नियमों और शर्तों को काम कर दिया है। अभिनेत्री ने माँ बनने के बाद 2017 में शो छोड़ दिया था। इससे पहले की रिपोर्टों में ये बताया गया था कि वे दिशा के पति ही थे जिन्होंने नई शर्तों की लिस्ट बनायी थी और वो चाहते थे के शो के निर्माता उनके आगे घुटने टेक दें।

निर्माता ने शुरू में अभिनेत्री को अधिक भुगतान करने के लिए कहा और यहां तक कि वो कुछ आवंटित घंटे तय काम करें जिसमे वो काम क्र सकती हो। लेकिन अब, अफवाहें बताती हैं कि दिशा और उनके पति को डर है कि निर्माता उनकी जगह किसी और न देदे, यही वजह है कि उन्होंने मोदी के प्रोडक्शन हाउस नीला टेलीफिल्म्स के साथ बातचीत का द्वार खोल दिया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता असित मोदी इस समय अपने बच्चों के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं, लेकिन रिपोर्ट बताती है कि वह इस मामले को देखेंगे जब वह 18/19 मई के आसपास वापस आएंगे। हाल ही में, ऐसी अफवाहें थीं कि टेलीविजन अभिनेत्री अमी त्रिवेदी, दिशा वकानी की जगह इस शो में ले सकती हैं। लेकिन इन खबरों को अफवाह बताते हुए, एमी त्रिवेदी ने इंटरनेट पर तुरंत अफवाहों का खंडन किया।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
क्या दिशा वकानी उर्फ दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी करना चाहती हैं? जानें पूरा सच यहाँ
Article Name
क्या दिशा वकानी उर्फ दयाबेन तारक मेहता का उल्टा चश्मा में वापसी करना चाहती हैं? जानें पूरा सच यहाँ
Description
अब नयी रिपोर्ट के अनुसार ये पता चला है कि अब जब निर्माता असित मोदी नए दयाबेन की तलाश शुरू कर दी है, तो अब दिशा वकानी शो में वापसी करने के लिए अपनी शर्तों में कुछ बदलाव करने को राज़ी हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER