बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक में उनकी प्रेमिका का किरदार निभा चुकी है। इस फिल्म में उनके अभिनय को काफी पसंद भी किया गया था। यहाँ तक कि उन पर फिल्माया गया गाना कौन तुझे यूँ प्यार करेगा लोगों की जुबान पर चढ़ गया था। मगर अब रियल लाइफ में अपने फेवरेट क्रिकेटर के बारे में दिशा पटानी ने बताया है और उन्होंने जो नाम लिया है वो कोहली या धोनी नहीं बल्कि कोई और है। जी हां दिशा पटानी के फेवरेट क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी नहीं है। भले ही उन्होंने माही की बायोपिक में काम किया हो, लेकिन उनकी पसंद कोई और ही है।
जानिए दिशा पटानी के फेवरेट क्रिकेटर का नाम..
दरअसल दिशा पटानी की फिल्म मलंग बहुत ही जल्द रिलीज़ होने वाली है। तो ऐसे में वह अपनी फिल्म का प्रमोशन करने में लगे हुई है। इस फिल्म के प्रमोशन के लिए वह भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट मोंगानुई में हुए पांचवे टी 20 मैच के दौरान ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर के स्टूडियो पहुंची थी। तभी उन्होंने बताया था कि उन्हें कौन सा खिलाडी पसंद है। गौरतलब है कि दिशा पटानी के फेवरेट क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह है।



