दिल्ली के मेडम तुस्सॉड्स में दिलजीत दोसांझ ने किया अपने मोम के पुतले का अनावरण

दिलजीत

अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ दिल्ली के प्रसिद्ध मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा रखने वाले नवीनतम सेलिब्रिटी हैं। भारी भीड़ के बीच पॉप सेंसेशन दिलजीत दोसांझ ने 28 मार्च को उनकी प्रतिमा का अनावरण किया। उनकी प्रतिमा विशेष रूप से बनने वाली प्रतिमाओं से एक है क्योंकि यह संग्रहालय में पहली पगड़ी वाली मोम की आकृति है इससे पहले इस तरह की प्रतिमा नहीं बनायीं गयी थी। गायक दिलजीत इस प्रतिमा में काले रंग के सूट में बेहद ही हैंडसम नज़र आरहे हैं।

जानें क्या प्रतिक्रिया दी गायक दिलजीत दोसांझ ने अपनी प्रतिमा का अनावरण करते समय

अपनी प्रतिमा का अनावरण करते समय पॉप सेंसेशन दिलजीत ने कहा “मैं भारत और विदेशों के ऐसे प्रसिद्ध कलाकारों के साथ स्पॉटलाइट साझा करने के लिए उत्साहित हूं। मैं मैडम तुसाद में पूरी टीम के प्रति आभारी हूं कि मेरे वास्तविक जीवन का फिगर बनाने के लिए उन्होंने पूरे प्रयासों और समर्पण के साथ इस प्रतिमा को अंजाम दिया जो हूबहू मेरी तरह दिखती है। मैं उनकी टीम को आभार प्रकट छठा हु के उन्होंने इस तरह से मुझे मेरे प्रशंसकों के थोड़ा और करीब ले लाया है। मैं अपने सभी प्रशंसकों को मैडम तुसाद दिल्ली की यात्रा करने और कला के इस अविश्वसनीय हिस्से को देखने व उसे सेलिब्रेट करने के लिए आमंत्रित करता हूं।

पंजाबी गायक होने के साथ साथ उन्हें फिल्मो में भी देखा गया है, जिससे उनकी फैन फोल्लोविंग और भी ज़्यादा बढ़ गयी है। इसी लोकप्रियता के बढ़ते मेडम टुसॉड्स में उनकी प्रतिमा बनायीं गयी है। एक युवा ट्रेंडसेटर और एक विशाल प्रशंसक के साथ प्रतिभाशाली कलाकार के रूप में, दिलजीत हमारे लिए एक सही पसंद है। वह मैडम तुसाद में प्रदर्शित होने वाली पहली पगड़ी वाली आकृति है इसे पहले इस तरह की आकृति नहीं बनायीं गयी थी। राष्ट्रीय भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अनावरण रद्द करने से पहले उनके प्रशंसकों में उनके प्रति दीवानगी बढ़ गई है जो उनसे मिलने के लिए हैं।

दिलजीत दोसांझ फ़िलहाल अभी कलर्स पर प्रसारित होने वाले रियलिटी सिंगिंग शो के जज हैं, वो हर बार की तरह इस सीजन का हिस्सा हैं। लोगो ने इस शो पर उनको बहोत पसंद किया है यही वजह है के हर बार की तरह वो इस बार भी इस शो का हिस्सा रहे हैं। उनके अलावा इस शो के जज के रूप में इस बार गायिका नीति मोहन और शंकर महादेवन भी हैं।

देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब सिर्फ Youth Express पर

Summary
दिल्ली के मेडम तुस्सॉड्स में दिलजीत दोसांझ ने किया अपने मोम के पुतले का अनावरण
Article Name
दिल्ली के मेडम तुस्सॉड्स में दिलजीत दोसांझ ने किया अपने मोम के पुतले का अनावरण
Description
अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ दिल्ली के प्रसिद्ध मैडम तुसाद वैक्स संग्रहालय में अपनी मोम की प्रतिमा रखने वाले नवीनतम सेलिब्रिटी हैं
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Fiza Mirza

An Author, Writer.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER