चटाकेदार आलू सूजी की इडली का स्वाद चखना चाहते है, तो यहाँ जाने इसकी आसान सी रेसिपी

यूँ तो इडली साउथ इंडिया के लोगों की सबसे पसंदीदा डिश है। मगर आज कल हमारे भारत देश में भी इडली को काफी पसंद किया जा रहा है। शायद इसलिए अब हमारे भारत देश में भी इस व्यंजन की बिक्री बखूबी होती है। वैसे अगर आप भी चटाकेदार आलू सूजी की इडली का स्वाद चखना चाहते है, तो आप इस व्यंजन को अपने घर पर ही इस आसान तरीके से बना सकते है। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।

चटाकेदार आलू सूजी इडली

चटाकेदार आलू सूजी की इडली की आसान सी रेसिपी.. 

सामग्री .. आलू.. दो, सूजी.. एक कप, दही.. आधा कप

हरी मिर्च.. एक, ईनो.. एक पाउच, राई.. आधा चम्मच

करी पत्ते.. पांच, बारीक़ कटा हुआ हरा धनिया.. दो चम्मच

तेल.. एक चम्मच, नमक.. स्वादानुसार

विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले आलू छील कर काट लीजिये। उसके बाद आलू और हरी मिर्च को मिक्सर में पीस लीजिये।

2. फिर एक बाउल में सूजी, पीसे हुए आलू, दही, थोड़ा सा नमक और जरूरत के अनुसार एक या दो चम्मच पानी डाल कर इस मिश्रण को मिक्स कर लीजिये। अब इसे दस मिनट के लिए ढक कर रख दे।

3. इसके बाद इस मिश्रण को दो मिनट के लिए अच्छी तरह से फेंट लीजिये। अब इडली मेकर को तेल से ग्रीस करके रख दीजिये और तैयार किए गए मिश्रण में ईनो डाल कर अच्छी तरह से मिला लीजिये। इसके बाद चम्मच से इडली मेकर में तैयार किया गया मिश्रण डाल दे।

4. अब आखिर में इसे माइक्रोवेव में बनने के लिए रख दे। इस बात का ध्यान रखे कि पांच मिनट होने के बाद एक बार यह जरूर चेक कर ले कि इडली बनी है या नहीं। जी हां अगर इडली अच्छी तरह से न बनी हो, तो आप उसे दोबारा कुछ सेकंड या मिनट के लिए रख सकते है।

5. इसके साथ ही एक पैन में हल्के से गर्म तेल में राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डाल कर तड़का तैयार कर ले और बनी हुई इडली के ऊपर उस तड़के को डाल दे। अब ऊपर से थोड़ा सा हरा धनिया भी डाल दे। बस अब आपकी चटाकेदार आलू सूजी इडली तैयार है। आप इसे नारियल की चटनी या सॉस के साथ भी खा सकते है।

Summary
चटाकेदार आलू सूजी की इडली का स्वाद चखना चाहते है, तो यहाँ जाने इसकी आसान सी रेसिपी  Youth Express
Article Name
चटाकेदार आलू सूजी की इडली का स्वाद चखना चाहते है, तो यहाँ जाने इसकी आसान सी रेसिपी Youth Express
Description
यूँ तो इडली साउथ इंडिया के लोगों की सबसे पसंदीदा डिश है। मगर आज कल हमारे भारत देश में भी इडली को काफी पसंद किया जा रहा है। शायद इसलिए अब हमारे भारत देश में भी इस व्यंजन की बिक्री बखूबी होती है। वैसे अगर आप भी चटाकेदार आलू सूजी की इडली का स्वाद चखना चाहते है, तो आप इस व्यंजन को अपने घर पर ही इस आसान तरीके से बना सकते है। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER