बिग बॉस 12 की विजेता दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब इब्राहिम के साथ हाल ही में शादी का एक साल पूरा किया है। इस अवसर का जश्न मनाने के लिए, प्यारी सी जोडी ने एक भव्य पार्टी का आयोजन किया जिसमे सिर्फ घरवाले और कुछ करीब दोस्त ही थे। उसके बाद उन्होंने एक मेहंदी समारोह रखा और एक लवली फोटोशूट भी कराया। बाद में शाम को, उन्होंने परिवार और दोस्तों के साथ एक केक भी काटा। अब वक़्त था एक प्यारे से उपहार का, इस बार इस दंपति ने खुद की पहली लक्जरी कार गिफ्ट की । जी हां, दीपिका और शोएब एक मैरून रंग की बीएमडब्ल्यू खुद को गिफ्ट की। अब वे एक खूबसूरत सी बीएमडब्लयू के मालिक हैं।
उसी पर अपनी ख़ुशी को ज़ाहिर करते हुए, शोएब ने ट्वीट किया, “साफ दिल से मेहनत करो और तुम्हारे सारे जायज़ सपने हकीकत में बदल जाते हैं !!! यहाँ हम आपको हमारे परिवार के नए सदस्य से मिलवाते हैं !!! जी हाँ, ये है हमारे घर का नया सदस्य, हमारी पहली लग्जरी कार बीएमडब्ल्यू !!! X4 !!!! हमारा पहला एनिवर्सरी गिफ्ट खुद को!
अपनी पहली सालगिरह पर एक दूसरे को बधाई देते हुए इस जोड़े ने सोशल मीडिया पर मनमोहक तस्वीरें पोस्ट की थीं। अब बारी थी दीपिका कक्कड की, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पे लिखा, “Yesssss मेरे जीवन का ये सबसे अनमोल दिन है … मिसेज दीपिका कक्कड़ इब्राहिम …. और मेरी दुनिया शोएब से शादी करने क बाद से प्यार से खिल उठी है !!! तैयार हो जाइये सेलिब्रेशन शुरू होने वाला है।
शोएब ने ट्वीट करते हुआ लिखा , “कोई भी मेरा बचपना , मेरा पागलपन , मेरी शरारतें , और मेरा ग़ुस्सा तुमसे से बेहतर नहीं समझ सकता है। और मैं वादा करता हूं कि यू ही हमेशा आपकी रक्षा करेगा, और हमेशा खुश रखूँगा मुझे और मेरे परिवार को पूरा करने के लिए धन्यवाद।” लव यू हमेशा, हैप्पी एनिवर्सरी जान