खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुआ ये कंटस्टेंट, एलिमिनेशन टास्क को नहीं कर पाए पूरा

खतरों के खिलाड़ी से बाहर हुआ ये कंटस्टेंट, एलिमिनेशन टास्क को नहीं कर पाए पूरा

जैसा कि इस समय रोहित शेट्टी का रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 टेलीवीजन पर प्रसारित हो रहा है। जहां अब यह शो फाइनल शो की तरफ बढ़ रहा है। जिससे स्टंट हर हफ्ते कठिन होते जा रहे है। खतरों का सामना न कर पाने की वजह से सितारे शो से बाहर हो रहे हैं। बीती रात भी रोहित शेट्टी ने एक और कंटेस्टेंट को शो से एलिमिनेट कर दिया है।

नहीं टिक पाएं इनके सामने

वह खिलाड़ी हैं फैजल शेख की जो रोहित सेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 से बाहर हो चुके हैं। एलिमिनेशन टास्क में फैजल शेख, तुषार कालिया से भिड़ते नजर आए। हालांकि फैजल शेख, तुषार कालिया के आगे ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। टास्क हारते ही रोहित शेट्टी ने फैजल शेख को गेम से आउट कर दिया। फैजल शेख के एलिमिनेशन की खबर ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है। फैंस मेकर्स से गुहार लगा रहे हैं कि वो फैजल शेख को दोबारा शो में बुला लें।

डांसर है फैजल शेख

बता दें कि फैजल शेख अब खतरों के खिलाड़ी 12 का हिस्सा नहीं हैं। जहां खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 के बाद फैजल शेख झलक दिखला जा 10 का हिस्सा बनने वाले हैं। वहीं, हाल ही में फैजल शेख ने झलक दिखला जा 10 में धमाकेदार एंट्री मारी है। इस शो में फैजल शेख अपने डांस का हुनर सबको दिखाते हुए नजर आएंगे। अब ये तो हर कोई जानता है कि फैजल शेख एक बेहतरीन डांसर भी हैं।

यहां भी है जाने कै ऑफर

वहीं, झलक दिखला जा 10 के अलावा फैजल शेख के बास बिग बॉस 16 में जाने का भी ऑफर है। जानकारी यह मिली थी कि कुछ समय पहले खबर आई थी कि फैजल शेख को बिग बॉस 16 के मेकर्स ने अप्रोच किया था। जिससे फैजल शेख की बिग बॉस 16 में एंट्री कंफर्म मानी जा रही है। हालांकि, फैजल शेख बिग बॉस 16 के घर में जाएंगे या नहीं यह तो आगे ही  पता चलेगा।

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER