देशभर में ओमिक्रोन वायरस के चलते अपनाइये सावधानी, यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज

देशभर में ओमिक्रोन वायरस के चलते अपनाइय़े सावधानी, यहां मिले सबसे ज्यादा मरीज

अभी देश में देशभर कोरोना वायरस के आने से धीरे-धीरे स्थिति सही हुई थी। ना जाने कहां से इस नए वायरस ओमिक्रोन ने दस्तक दे दी। आपको बता दें कि देशभर में ओमिक्रोन के मामले इस समय तेजी के साथ बढ़ते दिख रहे हैं। जहां इस समय देशभर ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र और दिल्ली में पाए गए है। जहां इस समय ओमिक्रोन के साथ ही देश में कोरोना के मामलों में धीरे-धीरे बढ़ रहे है।

पिछले 24 घंटो में पाए गए इतने मामले

बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के करीब 16 हजार 764 नए मामले पाए गए। जबकि इस दौरान 7 हजार 585 रिकवरी हुईं और 220 लोगों ने कोरोना से जान भी गवां दी। वहीं, शुक्रवार के दिन स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा इस समय ओमिक्रोन के नए वैरिएंट के कुल मरीज 1270 हो गई है।

गुरूवार के दिन महाराष्ट्र में मिले इतने केस

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय की माने तो महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा 450 और 320 मामले मिले हैं। जहां ओमिक्रोन के 1 हजार 270 मरीज़ों में से 374 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। दरअसल, गुरुवार के दिन महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के करीब 198 मामले दर्ज किए गए थे। जहां अकेले मुंबई में सिर्फ 190 मामले मिले हैं।

कोरोना के इतने है सक्रिय मामलें

देश में पिछले 24 घंटों की बात की जाे तो इस समय कोरोना वायरस के लगभग 16 हजार 764 नए मामले मिले है। हालांकि, इस समय देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 3,48,38,804 पहुंच गई है। जहां सक्रिय मामलों की बात करें तो इनकी संख्या 91 हजार 361 पहुंच गई है। जहां वर्तमान में कुल रिकवरी मामलों की संख्या 3,42,66,363 और कुल मौतों की संख्या 4,81,080 पहुंच गई है।

खास बात

इस समय वायरस के चलते आप भी सावधानी बरतें। आप जब भी घर से बाहर जाए तो मास्क आवश्य लगाए। लोगो सो सामाजिक दूरी भी बनाकर चलिए और भीड़ वाली जगह पर जाने से बचें।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER